रमजान के महीने में मऊ का 18 इंच का खास ‘जंबो पाव’ लोगों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हो रहा है. साल में सिर्फ इसी महीने बनने वाले इस पाव की इतनी डिमांड है कि इसे खरीदने के लिए एक दिन पहले ऑर्डर देना पड़ता है. महज ₹15 में मिलने वाला यह पाव पूरे परिवार के लिए काफी होता है और अपने अनोखे स्वाद के कारण लोगों की पहली पसंद बन गया है.





