साल में दो बार खुलता है रहस्यमयी गुफा वाला दुर्गा मंदिर, नवरात्र के मौके पर उमड़ती है भक्तों की भारी भीड़


होमताजा खबरDelhi

साल में 2 बार खुलता है यह रहस्यमयी गुफा दुर्गा मंदिर, नवरात्र में लगती है भीड़

Last Updated:

Navratri 2026: इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत इसकी गुफा जैसी संरचना है. अंदर जाते ही ऐसा लगता है जैसे किसी पहाड़ के बीच आ गए हों. रास्ता थोड़ा संकरा है और कुछ जगहों पर पानी भी भरा रहता है, जिससे यहां का माहौल और भी अलग महसूस होता है. मंदिर को सात पहाड़ों की तरह डिजाइन किया गया है और अंदर मां काली की मूर्ति विराजमान है, जो भक्तों को आकर्षित करती है.

दिल्ली दिल्ली में देवी मंदिरों की कमी नहीं है, लेकिन लाजपत नगर-1 बी ब्लॉक में बना यह गुफा वाला दुर्गा मंदिर इन दिनों खास चर्चा में है. आज से नवरात्र शुरू होते ही यहां भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है. इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यह पूरे साल खुला नहीं रहता, बल्कि सिर्फ नवरात्रों में ही इसके दरवाजे खोले जाते हैं.

मंदिर के पुजारी पंडित अनिल मिश्रा के अनुसार, यह मंदिर साल में सिर्फ दो बार, यानी दोनों नवरात्रों में ही खोला जाता है. बाकी समय इसके दरवाजे बंद रहते हैं. नवरात्र के दौरान सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक भक्तों के लिए दर्शन का समय तय किया गया है. इसी दौरान लोग यहां पहुंचकर मां का आशीर्वाद लेते हैं.

गुलशन कुमार से जुड़ा है इतिहास
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर का निर्माण मशहूर संगीतकार और फिल्म निर्माता गुलशन कुमार ने करवाया था. इसके बाद से मंदिर की पहचान धीरे-धीरे बढ़ने लगी. अब नवरात्र के समय यहां दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं.

नवरात्र में उमड़ती है भीड़
नवरात्र के दौरान यहां भारी भीड़ देखने को मिलती है. मंदिर परिसर में दीप जलते हैं, मां के जयकारे गूंजते हैं और श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग जाती हैं. लोगों का मानना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर इच्छा पूरी होती है. पुजारी बताते हैं कि पहले यह मंदिर सिर्फ आसपास के लोगों तक सीमित था, लेकिन अब इंटरनेट और सोशल मीडिया की वजह से इसकी पहचान तेजी से बढ़ी है. यही कारण है कि हर साल नवरात्र में यहां भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है.

कैसे पहुंचे यहां
अगर आप भी इस नवरात्रि में गुफा वाली माता के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको बता दूं यह दिल्ली के लाजपत नगर 1 में स्थित है और यहां पहुंचना भी आसान है. यहां का नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन आपको लाजपत नगर पड़ेगा.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img