घर बैठे नेचुरल तरीके से डायबिटीज को करें कंट्रोल, आयुर्वेद के जानकार ने बताया फॉर्मूला


Last Updated:

आयुर्वेद के जानकार पवन आर्य ने कहा कि इस नुस्खे का लगातार 15 दिनों तक सेवन करने पर असर दिखने लगता है. इसके बाद जरूरत के अनुसार इसकी मात्रा कम या ज्यादा की जा सकती है. हालांकि, नियमितता बनाए रखना बेहद जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

पलामू: आज के समय में बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अत्यधिक मीठा, जंक फूड, शारीरिक गतिविधियों की कमी और तनाव इसके मुख्य कारण माने जाते हैं. डायबिटीज मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं. टाइप 1 डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज. दोनों ही स्थितियों में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी होता है, अन्यथा यह शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है. आयुर्वेद के जानकार पवन आर्य ने लोकल18 को बताया कि बढ़ते डायबिटीज के खतरे को घरेलू उपाय से भी कंट्रोल किया जा सकता है. प्राकृतिक और आसान उपायों को अपनाकर डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है. इनमें सबसे महत्वपूर्ण है सदाबहार का पौधा. इसके 5 से 7 पत्तों का नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है.

उन्होंने डायबिटीज के मरीजों के लिए एक विशेष घरेलू नुस्खा भी बताया है. इसके लिए एक टमाटर, एक करेला और एक खीरा लें. इसके साथ 5 नीम के पत्ते और 5 सदाबहार के पत्ते मिलाएं. इन सभी को मिक्सी में अच्छी तरह पीसकर जूस तैयार करें. इस मिश्रण का रोजाना सेवन करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

नियमित सेवन से मिलेगा लाभ
आयुर्वेद के जानकार पवन आर्य ने कहा कि इस नुस्खे का लगातार 15 दिनों तक सेवन करने पर असर दिखने लगता है. इसके बाद जरूरत के अनुसार इसकी मात्रा कम या ज्यादा की जा सकती है. हालांकि, नियमितता बनाए रखना बेहद जरूरी है.

सावधानी भी है जरूरी
यह नुस्खा प्राकृतिक है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह के साथ ही किसी भी उपाय को अपनाना चाहिए. साथ ही संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच भी जरूरी है. डायबिटीज को पूरी तरह खत्म करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही खानपान, नियमित दिनचर्या और आयुर्वेदिक उपायों की मदद से इसे नियंत्रित जरूर किया जा सकता है. छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर बेहतर और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img