ओपन एआई का पहला AI स्मार्ट स्पीकर Jony Ive डिजाइन, 2027 से पहले लॉन्च


Last Updated:

ChatGPT बनाने वाली OpenAI जल्द अपना पहला AI स्मार्ट स्पीकर लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें इनबिल्ट कैमरा, फेस रिकग्निशन और एडवांस AI फीचर्स मिल सकते हैं. जानें संभावित कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और प्राइवेसी से जुड़ी डिटेल.

Zoom

फोटो: AI

चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपेन एआई अब हार्डवेयर की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपना पहला AI-पावर्ड स्मार्ट स्पीकर बना रही है. ये कदम दिखाता है कि ओपेन एआई  अब सिर्फ सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि कंज्यूमर हार्डवेयर सेगमेंट में भी उतरना चाहती है.

डिजाइन की कमान किसके पास? ओपेन एआई  ने पूर्व ऐपल डिजाइनर Jony Ive को हार्डवेयर डिजाइन की जिम्मेदारी दी है. कंपनी ने उनकी डिजाइन फर्म ‘io’ का अधिग्रहण भी किया है. बताया जा रहा है कि करीब 200 लोगों की टीम नए हार्डवेयर प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है.

स्मार्ट स्पीकर कैसे करेगा काम?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये स्मार्ट स्पीकर इनबिल्ट कैमरा के साथ आ सकता है.

  • यह अपने आसपास के माहौल को पहचान सकेगा.
  • पास रखी चीजों को डिटेक्ट कर सकेगा.
  • यूजर की पहचान कर सकेगा.
  • कमरे में चल रही बातचीत को समझने में सक्षम हो सकता है.
  • ये डिवाइस सामान्य AI असिस्टेंट की तरह सवालों के जवाब देने के साथ-साथ फेस रिकग्निशन की सुविधा भी दे सकता है. यानी यूजर चेहरे के जरिए डिवाइस अनलॉक कर सकता है या खरीदारी कर सकता है. इससे वॉइस और विजुअल इंटरैक्शन दोनों आसान हो सकते हैं.

प्राइवेसी और सिक्योरिटी चिंता
सबसे बड़ा सवाल प्राइवेसी को लेकर है. बताया जा रहा है कि यह डिवाइस पारंपरिक स्मार्ट स्पीकर की तरह सिर्फ ‘wake word’ पर नहीं, बल्कि कमरे की बातचीत को भी समझ सकता है. इससे पर्सनलाइजेशन बेहतर होगा, लेकिन डेटा कलेक्शन और बायोमेट्रिक सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ सकती है.

ओपेन एआई ने अभी तक साफ नहीं किया है कि वह यूजर डेटा और प्राइवेसी को कैसे सुरक्षित रखेगी.

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्ट स्पीकर 2027 की शुरुआत से पहले लॉन्च नहीं होगा. इसकी कीमत अमेरिका में 200 से 300 डॉलर (लगभग ₹18,000 से ₹27,000) के बीच हो सकती है. ओपेन एआई  का यह कदम AI और हार्डवेयर को एक साथ जोड़ने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img