अगर आप शाओमी फैन हैं और कोई नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल शाओमी 14 सिवी की कीमत में बड़ी कटौती की गई है. अमेज़न पर यह फोन भारत में ₹42,999 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इस पर ₹9,000 से ज्यादा की सीधी छूट मिल रही है. ऐसे में जो लोग सही मौके का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह बढ़िया समय हो सकता है.
अमेज़न पर इस फोन के साथ कई तरह के ऑफर भी मिल रहे हैं. अगर आप एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, तो नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन उपलब्ध है, जो ₹1,195 प्रति माह से शुरू होता है. इससे बजट पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता.
इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. अगर आप अपना पुराना फोन बदलते हैं, तो उसकी कंडीशन और मॉडल के आधार पर ₹30,550 तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है. बैंक ऑफर्स जोड़ने पर कीमत और कम हो सकती है. इन सभी फायदों को मिलाकर यह डील काफी आकर्षक बन जाती है. हालांकि ऑनलाइन ऑफर कभी भी बदल सकते हैं, इसलिए जल्दी फैसला लेना बेहतर हो सकता है.
कैसे हैं फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस…
अब बात करते हैं फोन के फीचर्स की. शाओमी 14 सिवी में 6.55 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो अच्छी ब्राइटनेस और शानदार कलर देती है. वीडियो देखने या सोशल मीडिया चलाने का एक्सपीरिएंस काफी स्मूद रहता है. स्क्रीन पर मजबूत ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में सुरक्षा मिलती है.
फोन में पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग आसानी से हो जाती है. कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ तीन कैमरे हैं- 50MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस (2x ज़ूम) और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा. वहीं सेल्फी के लिए आगे की तरफ डुअल 32MP कैमरे दिए गए हैं, जिससे साफ और डिटेल्ड तस्वीरें ली जा सकती हैं.
पावर के लिए इसमें 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यानी फोन जल्दी चार्ज होकर लंबे समय तक साथ देता है. कम कीमत में स्टाइलिश डिजाइन और दमदार फीचर्स चाहने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.





