होली के मौके पर अमेज़न इंडिया ने अपना डेडिकेटेड होली स्टोर लॉन्च कर दिया है, जहां रंगों और मिठाइयों से लेकर फैशन, गैजेट्स और होम डेकोर तक सब कुछ एक ही जगह उपलब्ध है. इस स्टोर का मकसद खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए आखिरी समय की शॉपिंग को आसान बनाना है, जो भीड़भाड़ वाले बाजारों से बचना चाहते हैं. यहां हर्बल गुलाल, गुजिया, पिचकारी, पार्टी आउटफिट्स और पोर्टेबल स्पीकर्स जैसे प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं, ताकि होली की तैयारी बिना किसी झंझट के पूरी की जा सके.
इस बार कंपनी AI-पावर्ड शॉपिंग फीचर्स पर खास जोर दे रही है. अमेज़न का AI असिस्टेंट Rufus यूजर्स को साधारण सवाल पूछकर प्रोडक्ट ढूंढने में मदद करता है.
उदाहरण के लिए, अगर कोई यूजर बच्चों के लिए सुरक्षित रंग या होली पार्टी के लिए सजावट के आइडिया पूछता है, तो उसे तुरंत पर्सनलाइज्ड सुझाव मिल सकते हैं. इसके अलावा अमेज़न लेंस फीचर की मदद से यूजर किसी प्रोडक्ट की फोटो अपलोड कर मिलते-जुलते आइटम्स खोज सकता है. AI रिव्यू हाइलाइट्स टूल हजारों रिव्यू स्कैन कर जरूरी पॉइंट्स सामने लाता है, जिससे खरीदारी का फैसला लेना आसान हो जाता है. ‘View in Your Room’ फीचर यूजर्स को यह देखने की सुविधा देता है कि रंगोली सेट या डेकोर आइटम उनके घर में कैसे दिखेंगे.
डील्स की बात करें तो ईको-फ्रेंडली और स्किन-सेफ रंगों से लेकर गिफ्टिंग हैम्पर्स और ग्रोसरी आइटम्स तक पर ऑफर्स मिल रहे हैं. प्री और पोस्ट-होली केयर प्रोडक्ट्स, जैसे स्किनकेयर और क्लीनिंग सप्लाई, भी डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं. बड़ी होली पार्टी प्लान करने वालों के लिए इन्फ्लेटेबल पूल, पार्टी डेकोर और वॉटर गन जैसे प्रोडक्ट्स भी लिस्ट में शामिल हैं. वहीं, पोर्टेबल स्पीकर्स और एक्शन कैमरा जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स भी उपलब्ध हैं, ताकि त्योहार के खास पलों को रिकॉर्ड और शेयर किया जा सके.
मिनटों में होगी डिलीवरी
फास्ट डिलीवरी भी कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा है. ‘Amazon Now’ सर्विस के जरिए दिल्ली NCR, मुंबई और बेंगलुरु जैसे चुनिंदा शहरों में कुछ ही मिनटों में डिलीवरी का दावा किया जा रहा है. पेमेंट के मामले में अमेज़न पे के जरिए कैशबैक ऑफर और प्राइम मेंबर्स के लिए अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं.
कुल मिलाकर, होली के इस सीजन में अमेज़न की कोशिश है कि रंग, कपड़े या पार्टी सप्लाई,सब कुछ बस कुछ क्लिक में घर तक पहुंच जाए.





