‘मैं जिंदा हूं…’, नेतन्याहू ने नए वीडियो में दिखाया ‘पंच कार्ड’, कहा- दो नाम मिटा दिए हैं, अभी और नाम मिटाए जाएंगे


‘हां, माइक मैं ज़िंदा हूं’

नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों का खंडन करने वाले वीडियो की श्रृंखला जारी रखते हुए अपने निजी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक और वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह इजराइल में अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी से मुलाकात करते नजर आए। इस वीडियो में हकाबी नेतन्याहू से कहते हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा है कि “आप ठीक हैं।”

इस पर नेतन्याहू ने कहा, ‘‘ हां, माइक मैं ज़िंदा हूं।” इसके बाद इजराइली प्रधानमंत्री ने अपनी जेब से एक कार्ड निकालते हुए कहा, ‘‘मैं ज़िंदा हूं और मेरे पास यह कार्ड है लेकिन इसे पढ़ने की कोशिश मत करिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ‘पंच कार्ड’ है। आज मैंने इस पंच कार्ड से दो नाम मिटा दिए हैं और आप देख सकते हैं कि इस सूची में अभी कितने नाम बाकी हैं।’’ माना जा रहा है कि ये दोनों नाम अली लारीजानी और गुलाम रजा सुलेमानी के थे।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img