18 C
New York

कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और जनता की सेवा का वादा” – विष्णु लोधी

Published:

डोंगरगढ़ – छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरैना से अपने क्षेत्र की सेवा में निरंतर समर्पित रहने का वादा करते हुए जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 (तुमडीबोड़) से कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर्यवेक्षक श्री पदम कोठारी को आवेदन प्रस्तुत कर अनुरोध किया है।
विष्णु लोधी ने कहा कि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और पार्टी के प्रति अपनी वफादारी और समर्पण को सर्वोपरि रखते हैं। विष्णु लोधी ने अपने निवेदन में इस क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को सुलझाने हेतु पार्टी के मंच से अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने की इच्छा जताई।
विष्णु लोधी ने यह भी स्पष्ट किया कि टिकट मिलना या न मिलना उनके लिए प्रमुख नहीं है। वे पार्टी के हर निर्णय का सम्मान करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी, वे उसके लिए पूर्ण समर्थन और मार्गदर्शन देंगे। विष्णु लोधी का यह भावनात्मक निवेदन उनके समर्पण और कांग्रेस पार्टी के प्रति उनके अडिग विश्वास को प्रदर्शित करता है। विष्णु लोधी को क्षेत्र में सबसे ज्यादा मजबूत और जुझारू उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है अब देखना यह है कि पार्टी किसे टिकट देती है महेंद्र यादव को या होमदत्त वर्मा या विष्णु लोधी को क्योंकि उम्मीदवार एक नहीं बल्कि तीन है ।बैठक में प्रमुख रूप से प्रभारी पदम कोठारी मदन साहू,महेन्द्र यादव,विष्णु लोधी,होमदत्त वर्मा, कमलेश वर्मा,हेम सिंह साहू,मनहरण सिन्हा, मोरध्वज वर्मा, बृज लाल वर्मा, रामेश्वर वैष्ण, रघुनंदन वर्मा, सेवक राम साहू, ललित मारकंडे, आशा मांडवी, मदन साहू, धन्य वर्मा, सुदामा वर्मा, चंदू नेताम, चितेश साहू, सुशीला निषाद, गोवर्धन वर्मा, भुवाल साहू, निर्मल वर्मा, सहदेव वर्मा, तारस मंडले, कृपाराम साहू, सोनू राम मंडले, टीकम सिंह, सुरेंद्र मांडवी, गणपत महिपाल, बनउ जोशी, मोतीलाल वर्मा, वीरेंद्र राजपूत, निर्मल कुमार सिन्हा, दिलीप वर्मा, नरेंद्र कुमार वर्मा, कमल सिन्हा, रामखिलावन साहू, खेमचंद साहू, प्रीतम सिंह, सुरेंद्र मांडवी, आदि बड़ी संख्या में बुथ प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations Contact no: 8602764448

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img