Last Updated:
Kota Tourist Places: कोटा सिर्फ कोचिंग और एजुकेशन सिटी के नाम से ही नहीं, बल्कि अपनी खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए भी मशहूर है. यहां किशोर सागर तालाब, स्वर्ण महल, सेवन वंडर्स, चंबल रिवर फ्रंट, सिटी पार्क, कोटा बैराज और गराडिया महादेव जैसी शानदार जगहें मौजूद हैं. इन लोकेशन पर आप परिवार के साथ घूमने के अलावा फिल्मों जैसे खूबसूरत नजारों के बीच यादगार तस्वीरें भी खिंचवा सकते हैं.
आप जब भी कोटा घूमने आये तो कोटा शहर के आसपास की इन 6 खूबसूरत जगहों पर जरूर जाए, क्योंकि इन जगहों पर आपकी फैमिली की वो शानदार फोटो कैमरे में कैद हो सकती है जैसे मूवीज़ में होती है. हम सबसे पहले बात करें किशोर सागर तालाब के स्वर्ण महल और सात अजूबे से लेकर चंबल रिवर फ्रंट, गराडिया महादेव, सिटी पार्क और कोटा बैराज तक की इन जगहो में यहां इतिहास के साथ ही किशोर सागर तालाब के किनारे दुनिया के सात अजूबों की छोटे स्टेच्यू बने हुए है. इनमें ताजमहल, पीसा की झुकी मीनार, एफिल टावर, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, क्राइस्ट द रिडीमर, कोलोसियम और पिरामिड शामिल हैं.
स्वर्ण महल सुबह की सुनहरी सूर्य की रोशनी में तालाब पानी की लहरें और महल की परछाईं बहुत सुंदर दिखती है ओर सनसेट के समय आसमान के बदलते रंग हर फोटो को खास बना देते हैं.
दुनिया का सबसे बड़ा चंबल रिवर फ्रंट जो कि कोटा में बना हुआ है इसका नाम सुनते ही कोटा में आने वाले हर व्यक्ति का मन करता है कि क्यों न नदी के किनारे बने इस चंबल रिवर फ्रंट का दीदार किया जाए, कोटा पर्यटन की दृष्टि से अपनी अलग ही नई पहचान बन चुका है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यहां राजस्थानी कला से बने सुंदर मंदिर और साफ-सुथरे घाट हैं सुबह के समय यहां का नज़ारा शांत और मन को भाने वाला लगता है, जबकि शाम को पूरा घाट रोशनी में जगमग उठता है. यहां नाव की सवारी, गंगा-आरती जैसा दृश्य और फोटोग्राफी हर पर्यटक को खूब पसंद आती है.
एजुकेशन सिटी में यह पार्क बीचोंबीच बना है हैरान कर देने वाली बात यह है कि इसमें इतना अलग अलग फूलदार पौधे है, जो यहां जाने के बाद मन को बहुत ही प्रसन्नता देते है और इतने सुंदर नजारों के बीच धीमी धीमी आवाज में यहां गाने चलते है. कई किलोमीटर में बना यह पार्क आपके मोबाइल की फोटो गैलरी फुल हो जाएगी लेकिन यहां की सेल्फी प्वाइंट खत्म नहीं होगी.
हर कोई मॉडल्स हो या इंफ्लेंसर हर कोई अपनी रील बनाने के लिए सिटी पार्क ही जाता है, क्योंकि आपकी प्रोफाइल को इतना खास बना देगा की देखते ही लोग लाइक करने लगेंगे, इसलिए लोकल 18 जो भी अच्छी कोटा से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा है सच में एक दम सटीक है इसलिए कोटा आकर घूमना तो बहुत ही जरूरी है.
चंबल नदी पर बना यह बांध अपने आप में बहुत ही विशालकाय दरवाजो के साथ खड़ा है हर कोई अपने कैमरे से अपने ब्लर बैकग्राउंड को अच्छा बनाने में लगा होता है. यहां के दरवाजे का बैकग्राउंड आपके फोटो को बहुत ही देखने लायक बना देता है, अगर आप कोटा में सुबह बैराज पर चले जाते है तो चम्बल नदी किनारे लोग मछलियों को आटा डालते नजर आते है. कबूतर एक साथ झुंड के झुंड एक साथ नजर आने लगते है. इनके साथ हर कोई सल्फी लेने में मस्त हो जाता है, यहां कबूतर आपके कंधे पर भी बैठते ओर यह आपके लिए खास फोटोग्राफि है.
कोटा से करीब 40 किलोमीटर दूर, चंबल नदी की गहरी घाटी जिसे हम गराडिया महादेव कहते है यहां सिंगर बी प्राक का मन भार्या एक गाना शूट हुआ तो जो मिलियन व्यूज में गया था. इस जगह की सबसे खास बात है कि यहां आते ही लगता है जैसे जन्नत में आ गए हो. गराडिया महादेव बहुत ही नेचुरल बना हुआ पिकनिक स्पॉट है यह जगह वैसे सेंचुरी में आती है, यहां आने से पहले आपको टिकट लेना होता है लेकिन जगह वाक्य ही लाजवाब है. यहां शिव मंदिर भी है, चारों तरफ ऊंची चट्टानें है और चंबल नदी का बहुत सुंदर नज़ारा दिखाई देता है.




