जहां सुकरात-प्लेटो ने रची थी दर्शन की दुनिया, काव्या-अनिरुद्ध ने वहीं थामा एक-दूसरे का हाथ, जानें एथेंस की खासियत और ट्रिप का बजट


Last Updated:

Athens Tour: यह शहर आधुनिक लोकतंत्र की जननी है जहां सुकरात और प्लेटो ने दर्शन की नई दुनिया रची थी. इसी एथेंस शहर में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने एक-दूसरे का हाथ थामा है. एथेंस शहर अपनी ऐतिहासिकता के लिए तो जाना ही जाता है साथ में यहां आधुनिकता के बेजोड़ संगम भी है. जिस फोर सीजन एस्टिर पैलेज होटल में काव्या ने व्याह रचाई है वह जन्नत से कम नहीं है. अगर आप ग्रीस घूमना चाहते हैं तो आपके लिए यह जीवन भर का अनुभव साबित हो सकता है.

एथेंस ग्रीस की राजधानी है. सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने एथेंस के फोर सीजन एस्टिर पैलेस होटल में 11 नवंबर को शादी की है. उन्होंने एथेंस को ही क्यों चुना. एथेंस वही शहर है जहां आधुनिक इतिहास के सबसे महान दार्शनिक सुकरात, प्लेटो और अरस्तू का जन्म हुआ था. आधुनिक लोकतंत्र की शुरुआत भी यही से मानी जाती है.  एथेंस अपने वैभवशाली इतिहास और आधुनिकता के संगम के लिए जाना जाता है. यहां हर साल विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हमारे देश में साल में पूरे देश में केवल 10 लाख विदेशी पर्यटक आते हैं जबकि अकेले एथेंस में पिछले साल 80 लाख विदेशी पर्यटकों ने सैर की. इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एथेंस कितना खूबसूरत शहर होगा. Photo- athens.explore instagrame page

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर ने एथेंस के जिस होटल में शादी की उसका नाम है फोर सीजन एस्टिर पैलेस. यह होटल विश्व प्रसिद्ध एक्रोपॉलिश से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर है. होटल से एक्रोपॉलिस को देखा जा सकता है. यह होटल दुनिया के टॉप 50 होटलों में शुमार है. एथेंस रिवेरा पर स्थित यह एक बेहतरीन और आलीशान लग्जरी होटल व बीच रिजॉर्ट है. यह पूरा होटल बीच के किनारे ही हैं जहां छोटी पहाड़ियां और घने जंगल भी है. बीच के किनार 75 एकड़ में यह होटल का अपना साम्राज्य फैला है जिसका अपना प्राइवेट बीच और लशग्रीन स्पेस हैं. इसका मतलब यह यह हुआ कि आप इस होटल में 4-5 किलोमीटर का आसानी से वॉक कर सकते हैं. यहां आने वाले पर्यटक साफ-सुथरे पानी में तैरते हैं और समुद्र के नजारे वाले पारंपरिक रेस्टोरेंट में भोजन का आनंद ले सकते हैं. दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक एथेंस के इस होटल की भव्यता अपने आप में निराली है. जो यहां एक बार आ जाए उसकी यादों में जीवन भर का गुलदस्ता सजा रहेगा. Photo- Four Seasons Astir Palace Hotel Athens और anirudh के instagrame page से साभार

एथेंस का आकर्षण-चूंकि एथेंस दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है. इसलिए एथेंस में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक एक्रोपॉलिश ऑफ एथेंस देखने आते हैं. एक्रोपॉलिश पूरी पश्चिमी सभ्यता, वास्तुकला और लोकतंत्र का सबसे बड़ा और जीवंत प्रतीक है. एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित होने के कारण यहां से पूरे आधुनिक एथेंस शहर का बेहद खूबसूरत 360-डिग्री नजारा देखा जा सकता है. यहां से आपको 2500 साल पुराने प्राचीन यूनान के गौरवशाली इतिहास, कला और संस्कृति को समझने का मौका मिलेगा. एक्रोपॉलिश की ऐतिहासिक और कलात्मक भव्यता के कारण इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है. यहीं पर प्रसिद्ध पार्थेनन मंदिर स्थित है, जिसे प्राचीन यूनान की वास्तुकला का मास्टरपीस कहा जाता है. यह मंदिर ज्ञान की देवी एथेना को समर्पित है. एथेना को एथेंस का संरक्षक देवी भी माना जाता है. Photo- Four Seasons Astir Palace Hotel Athens

Add News18 as
Preferred Source on Google

चूंकि एथेंस ऐतिहासिक शहर है इसलिए यहां की हर जगह में इतिहास भरा हुआ है. एक्रोपॉलिश मंदिर से नीचे उतरकर मुख्य एथेंस में आधुनिक एक्रोपॉलिस म्यूजियम है. इस म्यूजियम में पार्थेनन से प्राप्त मूल मूर्तियों और कलाकृतियों को सहेजा गया है. इसके पास ही प्राचीन अगोरा है, जो कभी एथेंस के सामाजिक, राजनीतिक और दार्शनिक विमर्श का केंद्र हुआ करता था. यहां आज भी हेफेस्टस का मंदिर सुरक्षित खड़ा है. इसके अलावा देवताओं के राजा को समर्पित विशाल ओलंपियन ज्यूस का मंदिर और संगमरमर से बना ऐतिहासिक पैनाथेनिक स्टेडियम भी यही है. यहीं 1896 में पहली बार ओलंपिक खेल का आयोजन हुआ था. स्थानीय खरीदारी और चहल-पहल के लिए मोनास्तिराकी फ्ली मार्केट और सिंटाग्मा स्क्वायर मुख्य केंद्र हैं. यहां पर ग्रीक संसद के बाहर सैनिकों की पारंपरिक चेंजिंग ऑफ द गार्ड परेड देखी जा सकती है. Photo: Canva

होटल के पास ही एथेनियन रिवेरा के केंद्र में स्थित लेक वोउलियागमेनी और अट्टिका बेहद शानदार झील है जहां प्रकृति की अद्भुत सुंदरता का अनमोल रत्न छुपा है. बेहद शांत और मनमोहक दृश्यों के बीच बसा यह असाधारण अजूबा पर्यटकों के लिए धरती पर जन्नत का अहसास है. इस झील का हल्का खारा पानी होता है जो समुद्र और धरती के अंदर के गर्म पानी के झरनों से लगातार भरता रहता है. यहां कई अनूठा और प्राकृतिक थर्मल स्पा है. अपनी असाधारण विशेषताओं के कारण लेक वोउलियागमेनी एथेंस के प्रमुख आकर्षणों में से एक है. इसकी प्रमुख लोकेशन इसका एक बड़ा फायदा है. इसके अलावा इस झील की जलवायु बेहद सुहावनी रहती है और साल भर इसके पानी का तापमान 22°C से 29°C के बीच बना रहता है. कहा जाता है कि इस झील का पानी औषधीय गुणों से भरपूर होता है.  Photo: Canva

वैसे तो एथेंस में इतना कुछ देखनो को है कि आप यहां 2-3 दिनों तक आराम से सैर कर सकते हैं. लेकिन अगर आप एथेंस के आसपास भी सैर करना चाहते हैं तो एथेंस से 65 किलोमीटर की दूरी पर केप सुनियोन अवश्य जाइए. यहां समंदर के देवता का मंदिर है. यह मंदिर भी पार्थेनियन मंदिर स्टाइल में ही बना है. इस मंदिर में अब सिर्फ कुछ खंभे बचे हैं. यह समंदर के बीच में एक टापू है जिसके सबसे उपरी हिस्से में यह मंदिर बना है. दुनिया भर के पर्यटक यहां शानदार सनसेट का नजारा लेने के लिए आते हैं. शानदार सूर्यास्त का मनमोहक नजारा देखने के लिए लोग माउंट लिकाबेटस या फिलोपैपौ हिल भी जाते हैं. वहीं यदि आप एथेंस के बेहद खूबसूरत द्वीप पर जाना चाहते हैं तो एजिना द्वीप आपके लिए बेहद खास साबित होगा. यह मुख्य एथेंस से 25-30 किलोमीटर की दूरी पर है. यह शहर पिस्ता के बागानों, प्राचीन एफाया मंदिर और शांत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है. Photo: Canva

एथेंस का मौसम -एथेंस में लगभग 300 दिनों तक आसमान में धूप निकला रहता है. अप्रैल से अक्तूबर तक 22 डिग्री से ज्यादा तापमान रहता है और सर्दी के मौसम में भी यहां का तापमान 7 से 15 डिग्री के बीच रहता है. एथेंस मुख्य शहर में बर्फबारी दुर्लभ है लेकिन आसपास के पहाड़ों पर बर्फ का आनंद ले सकते हैं. एथेंस आमतौर पर सुरक्षित शहर है लेकिन छिटपुट घटनाएं हो जाती हैं. यहां मोबाइल चोरी की घटना ज्यादा होती है. इसलिए अपना मोबाइल और पर्स सही से रखें. किसी केफे या रेस्टोरेंट में फोन को टेबल पर न रखें. आने-जाने के लिए लाइसेंस टैक्सी का इस्तेमाल करें. एथेंस में कुछ जगहों पर लगातार धरना-प्रदर्शन होते रहते हैं. इसलिए एक्सार्शिया और सिंटेग्मा स्क्वैयर पर जानें से बचें. Photo: Canva

अगर आप नई दिल्ली से एथेंस जाना चाहते हैं तो यहां से डेली फ्लाइट है. यहां से फ्लाइट का किराया एक तरफ का लगभग 25 हजार से शुरुआत हो जाती है. ऑफर में यह 20 हजार भी पहुंच सकता है. इस तरह आप 50 हजार रुपये आने-जाने का किराया मान लीजिए. इसके अलावा यदि आप एथेंस जाते हैं तो आपके शेंजेन वीजा लेना होगा जिसके लिए आपको लगभग 12 हजार रुपये चुकाने होंगे. इस वीजा में आप यूरोप के 27 देशों का टूर कर सकते हैं. अगर आप वहां 3 दिन रहेंगे तो 5 से 15 हजार के बीच थ्री स्टार होटल मिल जाएगा. वहीं एक दिन में 3 हजार रुपये के करीब फूड का खर्च और 2 हजार के करीब खर्च होगा. मोटा-मोटी अगर देखें तो आप अगर एथेंस तीन दिनों के लिए जाना चाहते हैं तो आपको 1 से सवा लाख रुपये तक खर्च करना होगा. हालांकि जब भी कोई भारतीय एथेंस का प्लान बनाते हैं तो वह कई देश एक साथ घूम आते हैं. Photo: Canva

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img