‘नोटबंदी BJP के लिए साबित होगी ‘वोटबंदी’, यूपी में अब लड़ाई 95-5 की’, अखिलेश ने मोदी सरकार के आर्थिक फैसलों पर उठाए सवाल


प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सपा अध्यक्ष ने योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। हाथरस कांड के बाद भी महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं थमी नहीं हैं, बल्कि एक से बढ़कर एक दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। सपा सरकार ने देश का सबसे बेहतरीन पुलिस रिस्पांस सिस्टम दिया था, जिसे बीजेपी सरकार ने बर्बाद कर दिया।

 उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता का उत्तर प्रदेश पुलिस से भरोसा उठ रहा है। कई बार सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी कर चुके हैं। सपा नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त मिलेगी और प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर बदलने वाली है।

 आईएएनएस के इनपुट के साथ



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img