धनतेरस से पहले सोना-चांदी में तूफानी तेजी! 2% तक उछले भाव, ट्रंप की हार का असर


सोने-चांदी के आगे के भाव को लेकर क्या है अनुमान?

तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार, कॉमेक्स पर सोने के लिए 4,070 से 4,100 डॉलर प्रति औंस का स्तर अहम सपोर्ट बना हुआ है। अगर कीमतें इस दायरे के ऊपर बनी रहती हैं तो सोना 4,170 से 4,200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। तकनीकी तौर पर सोने ने एक साल के निचले स्तर के आसपास से मजबूत वापसी की है और लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की है।

घरेलू बाजार में एमसीएक्स गोल्ड के लिए 1,45,300 से 1,46,000 रुपये का दायरा अहम प्रतिरोध क्षेत्र माना जा रहा है। इस स्तर के ऊपर टिकने पर सोने की कीमत 1,48,000 से 1,48,600 रुपये तक जा सकती है। वहीं चांदी के लिए 1,94,000 से 1,96,000 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर अगला प्रमुख प्रतिरोध माना जा रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, धनतेरस की मांग, कमजोर डॉलर और सुरक्षित निवेश की बढ़ती जरूरत से फिलहाल सोने-चांदी को समर्थन मिल सकता है। हालांकि, आगे अमेरिकी रोजगार के आंकड़े और फेडरल रिजर्व से मिलने वाले संकेत इनकी कीमतों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img