मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी में फिर वापस लिया, संगठन की कमान सौंपते हुए बनाया राष्ट्रीय संयोजक


मायावती ने आकाश आनंद को फिर पार्टी में वापस ले लिया

एक बार फिर बीएसपी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया

बहुजन हित में फिर से कार्य करने का मौका देने की बात कही

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने सोमवार को एक बार फिर अपने फैसले को पलटते हुए भतीजे आकाश आनंद को फिर से पार्टी में वापस ले लिया है। साथ ही मायावती ने आकाश आनंद को एक बार फिर बीएसपी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त कर दिया है। पार्टी में उनकी वापसी के बाद अब उन्हें पूर्व में दी गई जिम्मेदारी फिर से सौंपते हुए संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का मौका दिया गया है।

बीएसपी प्रमुख मायावती ने सोमवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘बीएसपी के हित में आकाश आनन्‍द को पुनः बीएसपी का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर उनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जा रहा है।’’ मायावती ने कहा कि पार्टी और बहुजन आंदोलन के हित में काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया गया है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img