ChatGPT का सबसे महंगा प्लान लॉन्च! $500 महीने में GPT-6 Astra और सबसे ज्यादा यूसेज लिमिट


OpenAI ने ChatGPT के लिए एक नया हाई-एंड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया है. कंपनी के नए प्लान की कीमत $500 प्रति महीना रखी गई है, जो मौजूदा $200 वाले Pro प्लान से काफी ज्यादा है. यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें AI मॉडल और Codex जैसे टूल्स का बड़े लेवल पर इस्तेमाल करना होता है.

OpenAI का DevDay 2026 इवेंट 29 सितंबर को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया जा रहा है. कंपनी ने हाल ही में GPT-6 Astra को भी लॉन्च किया है, जो Work और Codex में उपलब्ध है.

$500 वाले Pro प्लान में क्या मिलेगा?

नए Pro 500 प्लान में GPT-6 Astra के लिए ‘Ultrafast’ कंप्यूटिंग एक्सेस दिया जाएगा. यह सुविधा ChatGPT Work और Codex में उपलब्ध होगी. खास तौर पर Codex में इसकी स्पीड सामान्य विकल्पों के मुकाबले काफी ज्यादा होने का दावा किया गया है.

इस प्लान में OpenAI की ओर से शामिल किया जाने वाला सबसे ज्यादा यूसेज अलाउंस भी मिलेगा. यह फीचर खास तौर पर उन प्रोफेशनल यूजर्स के लिए काम का हो सकता है, जो लगातार AI और कोडिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं और बार-बार यूसेज लिमिट तक पहुंच जाते हैं.

$500 प्रति महीने की कीमत का मतलब सालभर में $6,000 का खर्च है. ऐसे यूजर्स जो एक साथ Anthropic या Cursor जैसी दूसरी AI सेवाओं का भी सब्सक्रिप्शन लेते हैं, उनके लिए कुल खर्च और बढ़ सकता है.

$200 वाला ChatGPT Pro प्लान भी बदलेगा

OpenAI ने $200 वाले Pro प्लान को दोबारा उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है, लेकिन इसके साथ यूसेज लिमिट कम की जाएगी. OpenAI ने 10 सितंबर को इस प्लान के नए साइन-अप और अपग्रेड अस्थायी तौर पर रोक दिए थे. कंपनी की मौजूदा हेल्प जानकारी भी इस रोक की पुष्टि करती है.

दोबारा उपलब्ध होने पर इस प्लान में Plus के मुकाबले 10 गुना यूसेज अलाउंस होगा, जबकि पहले यह 20 गुना था. GPT-6 Pro में मिलने वाले साप्ताहिक चैट मैसेज की सीमा भी 200 से घटकर 100 बताई गई है.

OpenAI के Codex इंजीनियरिंग लीड Thibault Sottiaux ने बदलाव को लेकर बताया है कि नई व्यवस्था में पिछले प्लान की तुलना में API खर्च के हिसाब से लगभग आधी राशि शामिल होगी. मौजूदा सब्सक्राइबर्स को बदलाव के दौरान एक बार का क्रेडिट भी दिया जाएगा.

यानी कि OpenAI के नए प्लान उसके AI टूल्स के बढ़ते प्रोफेशनल इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जहां ज्यादा कंप्यूटिंग और ऊंची यूसेज लिमिट की जरूरत वाले यूजर्स के लिए अलग-अलग विकल्प दिए जा रहे हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img