न शोर, न भीड़… चारों तरफ पहाड़ और हरियाली, बारिश के बाद रांची में यहां का नजारा देख भूल जाएंगे मनाली-कश्मीर


Last Updated:

Ranchi Best Tourist Spot: रांची में 7 दिन बाद बारिश थमने के बाद धूप निकल गई है. अब लोग घरों से बाहर निकलने लगे हैं. ऐसे में यहां के ओरमांझी रोड पर गागार हिल्स की खूबसूरती मनाली-कश्मीर जैसी दिखाई दे रही है. जहां शांत माहौल और प्राकृतिक नजारे मन मोह लेते हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आखिरकार बारिश थम ही गई और अच्छी खासी धूप रविवार की दोपहर के बाद देखने को मिली. जहां धूप निकलने के बाद लोग घर से निकलते हुए भी नजर आ रहे हैं. क्योंकि, पिछले 7 दिनों से लोग घरों में दुबके थे. यहां पिछले 7 दिनों से लगातार 24 घंटे बारिश हुई. इसके बाद अगर आप बाहर थोड़ा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ओरमांझी रोड में आ जाना चाहिए. यहां की खूबसूरती देखने के बाद आप मनाली और कश्मीर तक जाना भूल जाएंगे.

यहां जामुर नदी से लेकर पहाड़ तक हैं. यहां एकदम चिकनी सड़कें और खूबसूरत नजारा आपका मन मोह लेगी. इसके लिए जब आप ओरमांझी रोड आएंगे तो आपको जू नजर आएगी, बस उसे थोड़ा सा आगे गागार हिल्स के लिए एक रास्ता जाता है, आपको बस उस रास्ते में मुड़ जाना है और वहां से 2-3 किलोमीटर का रास्ता स्वर्ग से भी सुंदर महसूश होता है. यहां सामने बहुत खूबसूरत पहाड़ और हिल्स नजर आएंगे.

यहां पर मिलेगा पिन ड्रॉप साइलेंस

इसकी सबसे खास बात यहां पर यह है कि कोई शोर शराबा बिल्कुल भी नहीं है. एकदम पिन ड्रॉप साइलेंस दोनों तरफ खेत, जिसमें धान की फसल तो कहीं पत्तागोभी व फूलगोभी की फसल तैयार मिलेगी. इसके अलावा सामने खूबसूरत पहाड़ और हिल्स मनमोहन नजारे, एकदम ठंडी हवा और बीच में पतली सी सड़क. यहां पर ड्राइव करने का मजा ही कुछ और है. यहां पहुंचने के बाद आप तारीफ करना नहीं भूलेंगे.

शहर के भागदौड़ से दूर अगर आप सुकून से थोड़ा गाड़ी चलाना चाहते हैं, खासतौर पर टू व्हीलर तो फिर यह जगह आपके लिए बेस्ट है. आप रांची से बस ₹100 का पेट्रोल भरा लीजिए. इसी में आपका अप डाउन हो जाएगा. यानी की बहुत अधिक खर्च करने की भी जरूरत नहीं है. चाहे तो बगल में ओरमांझी जू भी है, वहां भी जा सकते हैं.

हल्की-फुल्की स्नेक्स का भी ले सकते हैं मजा

यहां पर आई हुई स्नेहा बताती हैं कि हम लोग यहां पर पूरे 10 दिन के बाद आए हैं. यहां काफी मजा आ रहा है. हल्की-फुल्की स्नेक्स भी देखने को मिल रही है. यहां पर चाट, गोलगप्पे, झालमुरी, मोमोज यह सारे स्टॉल आपको सड़क पर देखने को मिल जाएंगे. यहां पर साफ सफाई भी बहुत है. ऐसे में बरसात के बाद एक ड्राइव तो यहां की आप बना सकते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img