WhatsApp पर किसे दिखेगा आपका फोटो और Status, आप खुद करें तय! जानें 5 काम की प्राइवेसी Settings


Powered by :

Last Updated:

WhatsApp पर अपनी प्राइवेट चैट, फोटो, वीडियो और प्रोफाइल की जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए इन 5 Privacy Settings का इस्तेमाल करें. Chat Lock, App Lock, Profile Photo Privacy, View Once और Status Privacy की मदद से आप तय कर सकते हैं कि आपकी जानकारी कौन देख सकता है. जानें WhatsApp की इन जरूरी Privacy Settings को Android और iPhone पर कैसे इस्तेमाल करें.

WhatsApp आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. ऑफिस के ग्रुप, फैमिली ग्रुप और वीडियो कॉल के लिए हम इसका इस्तेमाल करते हैं. जरूरी बातचीत, परिवार से जुड़ी बातें, डॉक्यूमेंट, फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर ही शेयर किए जाते हैं. लेकिन इन सबके बीच अपनी सुरक्षा और प्राइवेसी का ध्यान रखना भी जरूरी है. WhatsApp में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप अपनी प्राइवेसी पर ज्यादा कंट्रोल रख सकते हैं.

मेटा के इस मैसेजिंग ऐप में आप अपनी प्राइवेट चैट को लॉक कर सकते हैं. फोन के Fingerprint या Face ID की मदद से ऐप को सुरक्षित रख सकते हैं और यह भी तय कर सकते हैं कि आपका प्रोफाइल फोटो और स्टेटस कौन देख सकता है.

खासगी चैट करें लॉक: अगर आप WhatsApp पर कुछ चैट्स को दूसरों से छिपाकर रखना चाहते हैं, तो Chat Lock फीचर आपके काम आ सकता है. इसे ऑन करने के बाद लॉक की गई चैट सामान्य चैट लिस्ट में दिखाई नहीं देतीं, बल्कि Locked Chats फोल्डर में चली जाती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Android और iPhone पर जिस चैट को लॉक करना है, उसकी प्रोफाइल पर जाएं. यहां नीचे आपको Lock Chat का ऑप्शन दिखाई देगा. इसे ऑन करते ही वह चैट लॉक हो जाएगी. इसके अलावा, आप Secret Code सेट करके Locked Chats वाले फोल्डर को भी छिपा सकते हैं.

इस तरह आप अपना प्रोफाइल फोटो सभी के लिए ओपन रखने के बजाय सिर्फ उन्हीं लोगों तक सीमित कर सकते हैं, जिन्हें आप दिखाना चाहते हैं.

सिर्फ चैट लॉक करने के अलावा आप पूरे WhatsApp ऐप को भी लॉक कर सकते हैं. App Lock फीचर ऑन करने के बाद ऐप खोलने के लिए फोन के हिसाब से Fingerprint, Face ID, Touch ID या पासवर्ड की जरूरत पड़ सकती है. इससे अगर आपका फोन किसी और के हाथ में चला भी जाए, तो वह आसानी से WhatsApp ओपन नहीं कर पाएगा. खास बात यह है कि ऐप लॉक होने के बावजूद आप नोटिफिकेशन के जरिए मैसेज या कॉल का जवाब दे सकते हैं.

View Once फीचर के साथ फोटो-वीडियो भेजें: अगर आप किसी को पर्सनल फोटो, वीडियो या वॉइस मैसेज भेजना चाहते हैं और नहीं चाहते कि सामने वाला उसे बार-बार देखे, तो View Once फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फीचर के जरिए भेजा गया फोटो या वीडियो देखने के बाद चैट से गायब हो जाता है. WhatsApp के मुताबिक, इस तरह का मीडिया कंटेंट पाने वाला व्यक्ति इसे अपने Photos या Gallery में सेव नहीं कर सकता. साथ ही, वह इसका स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी नहीं कर सकता.

अपना Status चुनिंदा लोगों को दिखाएं: WhatsApp Status आमतौर पर आपके कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर होता है. लेकिन जरूरी नहीं कि हर अपडेट हर व्यक्ति को दिखाया जाए. आप Status की ऑडियंस तय कर सकते हैं और चुन सकते हैं कि आपका Status किन लोगों को दिखाई देगा. आप जिन लोगों या ग्रुप्स को Status में मेंशन करते हैं, वे इसे अपनी ऑडियंस के साथ शेयर कर सकते हैं.  आप ऐसे लोगों को भी मेंशन कर सकते हैं, जिनका नंबर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img