सोलो ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट हैं ये 3 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स, जानिए क्यों मान रहे हैं इन्हें सबसे बेस्ट


Best International Destinations For Solo Travellers : क्या कभी आपका मन हुआ है कि बस अपना बैग पैक करें और बिना किसी के साथ अकेले घूमने निकल जाएं? सोलो ट्रैवल का ख्याल सुनने में जितना रोमांचक लगता है, पहली बार अकेले विदेश जाने पर उतने ही सवाल भी मन में आते हैं. कहां जाएं? बजट कितना लगेगा? वहां अकेले घूमना कितना आसान होगा? और सबसे जरूरी सवाल- अनजान देश में खुद को कैसे मैनेज करेंगे?

अगर आप भी पहली बार सोलो ट्रैवल शुरू करने की सोच रहे हैं, तो डेस्टिनेशन का चुनाव काफी मायने रखता है. ऐसा देश चुनना बेहतर होता है जहां घूमने के विकल्प अच्छे हों, आने-जाने के साधन समझने में आसान हों और दूसरे यात्रियों से मिलने-जुलने के मौके भी मिलें.

एक ट्रैवलर ने पहली बार सोलो ट्रैवल करने वालों के लिए अपनी पसंद के तीन देशों की सिफारिश की है- थाईलैंड, वियतनाम और जापान. इन तीनों देशों की खासियत यह है कि यहां आपको बिल्कुल अलग तरह का ट्रैवल एक्सपीरियंस मिलता है. कहीं समुद्र और आइलैंड आपका इंतजार करते हैं, कहीं शानदार स्ट्रीट फूड और कॉफी कल्चर, तो कहीं आधुनिक शहरों के बीच पहाड़, जंगल और झरने.

थाईलैंड, वियतनाम और जापान तीनों की अपनी अलग खूबी है.

हालांकि, किसी भी देश को पूरी तरह जोखिम-मुक्त मानना सही नहीं है. यात्रा से पहले स्थानीय नियम, मौसम, वीजा, परिवहन और ताजा ट्रैवल एडवाइजरी जरूर चेक करनी चाहिए.

टॉप 3 बेस्‍ट सोलो ट्रिप डेस्टिनेशन- 

1.थाईलैंड- पहली सोलो ट्रिप में मिलेगा फुल मजा-

अगर आप चाहते हैं कि आपकी पहली सोलो ट्रिप में समुद्र, शहर, मंदिर, शॉपिंग और शानदार खाना सब कुछ मिले, तो थाईलैंड आपके लिए दिलचस्प विकल्प हो सकता है.

बैंकॉक, चियांग माई, क्राबी, फुकेट और कोह समुई जैसे डेस्टिनेशन यहां काफी लोकप्रिय हैं. आप एक तरफ बैंकॉक की भागदौड़ और नाइट मार्केट का मजा ले सकते हैं, तो दूसरी तरफ समुद्र किनारे आराम कर सकते हैं.

ट्रैवलर के मुताबिक, थाईलैंड में बजट हॉस्टल भी मिल जाते हैं. उनके अनुभव में हॉस्टल करीब 7-8 डॉलर प्रति रात से शुरू हो सकते हैं, लेकिन कीमत जगह, सीजन और हॉस्टल की सुविधाओं के हिसाब से बदलती रहती है.

थाईलैंड का एक और मजेदार हिस्सा है यहां का सोशल ट्रैवल कल्चर. हॉस्टल, ग्रुप टूर और आइलैंड ट्रिप के दौरान दूसरे यात्रियों से मिलना आसान हो सकता है.

यहां आइलैंड हॉपिंग, मंदिर घूमना, नाइट मार्केट और स्ट्रीट फूड टूर जरूर ट्राई कर सकते हैं. पैड थाई, टॉम यम, थाई करी और मैंगो स्टिकी राइस जैसे खाने भी आपकी ट्रिप का मजा बढ़ा देंगे.

पहली ट्रिप के लिए समय: करीब 7-10 दिन

View this post on Instagram





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img