जिन चिप्स की बदौलत चीन को आंख दिखाता था अमेरिका, बीजिंग की कंपनी अब खुद से बनाने जा रही


Powered by :

Last Updated:

Nvidia के एडवांस AI चिप्स पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच Huawei ने अपनी अगली बड़ी चाल का खुलासा कर दिया है. कंपनी 2027 में दो नए AI सेमीकंडक्टर लॉन्च करने की तैयारी में है. खास बात ये है कि Huawei सिर्फ चिप की ताकत बढ़ाने के बजाय हजारों-लाखों AI प्रोसेसर को जोड़कर बड़े कंप्यूटिंग सिस्टम बनाने पर भी काम कर रही है. आखिर नए चिप्स कितने खास होंगे और Nvidia के लिए चुनौती क्यों बढ़ सकती है? जानिए…

ख़बरें फटाफट

जिन चिप्स की बदौलत चीन को आंख दिखाता था अमेरिका, बीजिंग की कंपनी अब खुद बनाएगीZoom

HUawei ने Nvidia को टक्कर देने का प्लान बनाया है.

चीन की प्रमुख टेक कंपनी Huawei Technologies दो नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेमीकंडक्टर लॉन्च करेगी. कंपनी के रोटेटिंग चेयरमैन डेविड वांग ने ये जानकारी दी है. ये चिप्स कंपनी के AI कंप्यूटिंग बिजनेस को मजबूत करने और अमेरिकी चिप निर्माता Nvidia को चुनौती देने की रणनीति का हिस्सा हैं. Huawei 960डीटी चिप को 2027 की पहली तिमाही में और एसेंड 960पीआर को तीसरी तिमाही में बाजार में उतारने की योजना बना रही है.

अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों के कारण चीन को Nvidia के सबसे एडवांस एआई चिप्स तक लिमिटेड रीच मिल पा रही है. ऐसे में Huawei डोमेस्टिक ऑप्शन डेवलप कर आगे बढ़ रही है. कंपनी बड़े पैमाने पर चिप्स को जोड़ने की तकनीक पर भी काम कर रही है, ताकि वे एक बड़े कंप्यूटिंग सिस्टम की तरह काम कर सकें. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये कदम चीन-अमेरिका के बीच एआई हार्डवेयर कंपटीशन को और तेज करेगा.

नए चिप्स और लॉन्च टाइमलाइन

हुआवेई 960डीटी को 2027 की पहली तिमाही में और एसेंड 960पीआर को तीसरी तिमाही में पेश करेगी. वांग ने शंघाई में कंपनी के एक कार्यक्रम में ये जानकारी दी है. ये चिप्स कंपनी की एआई क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

यूनिफाइड बस तकनीक और बड़े सिस्टम

कंपनी बहुत बड़ी संख्या में एआई चिप्स को जोड़ने पर ध्यान दे रही है. ज्यादातर एडवांस एआई कार्यक्रमों के लिए एक चिप की प्रोसेसिंग पावर पर्याप्त नहीं होती. वांग ने बताया कि यूनिफाइड बस तकनीक अगली पीढ़ी के बड़े एआई सिस्टम में अहम कड़ी होगी. ये चिप्स को जानकारी साझा करने और एफिशिएंसी से मिलकर काम करने में मदद करेगी. हुआवेई ने इस तकनीक पर आधारित 11 सेमीकंडक्टर डेवलप किए हैं. कंपनी के सबसे बड़े लिंक्ड सिस्टम एक मिलियन एआई प्रोसेसर तक सपोर्ट कर सकते हैं, जिन्हें सुपरक्लस्टर कहा जाता है.

शिपमेंट और कस्टमर बेस

हुआवेई ने 370 से ज्यादा ग्राहकों को एक हजार से अधिक सुपरनोड भेजे हैं. सुपरनोड कई एआई चिप्स को एक साथ जोड़कर एक ही काम करने वाला सिस्टम है. वांग ने सुपरनोड में चिप्स की संख्या, ग्राहकों के नाम या शिपमेंट का ब्योरा नहीं दिया है.

अमेरिकी प्रतिबंध और चीन की रणनीति

अमेरिका और चीन एआई चिप्स, डेटा सेंटर और सॉफ्टवेयर डेवलप करने की होड़ में हैं. वाशिंगटन ने एक्सपोर्ट कंट्रोल लगाकर चीन की एडवांस चिप्स और सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट्स तक रीच सीमित कर दी है. इससे चीनी कंपनियों को घरेलू विकल्प बनाने पर जोर देना पड़ा है. चिप्स को जोड़ने की क्षमता इसलिए जरूरी हो गई है, क्योंकि एडवांस विदेशी चिप्स आसानी से उपलब्ध नहीं हैं.

डेवलपर इकोसिस्टम

अमेरिकी प्रतिबंधों ने हुआवेई को चीन में प्रमुख एआई चिप सप्लायर बना दिया है. फिर भी एनवीडिया का मजबूत डेवलपर बेस चुनौती बना हुआ है. वांग के अनुसार, हुआवेई के एआई चिप इकोसिस्टम में 5,270 मंथली एक्टिव डेवलपर हैं. ये हार्डवेयर को उपयोग में आसान बनाने के लिए जरूरी है. आपको बता दें कि ये खबर रॉयटर्स की रिपोर्ट पर आधारित है.

About the Author

authorimg

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें





Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img