Last Updated:
Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Duo की ₹2,99,900 शुरुआती कीमत सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. X यूजर्स ने फोन की कीमत की तुलना कार, सोना, घर के खर्च और दूसरे ऐपल डिवाइस से की. जानें iPhone Duo की कीमत पर लोगों ने किस तरह के मजेदार मीम्स और रिएक्शन शेयर किए.
Apple के सबसे महंगे iPhone ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, किसी ने कार तो किसी ने सोने से कर दी कीमत की तुलना
ऐपल के नए iPhone की कीमत सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आना कोई नई बात नहीं है. हर साल कंपनी के लॉन्च इवेंट के बाद महंगे iPhone को लेकर ‘किडनी बेचने’ वाले जोक्स और इसी बजट में दूसरी चीजें खरीदने की तुलना देखने को मिलती है. लेकिन इस बार ऐपल के पहले फोल्डेबल iPhone iPhone Duo ने मीम्स के लिए नया ही कंटेंट दे दिया है.
भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है. कीमत सामने आते ही X पर यूजर्स ने इसकी तुलना कार, सोना, घर के खर्च और यहां तक कि दूसरे ऐपल प्रोडक्ट्स से करनी शुरू कर दी.
करीब 3 लाख रुपये की कीमत पर मीम फेस्ट
ऐपल ने 9 सितंबर को iPhone Duo के साथ फोल्डेबल आईफोन मार्केट में एंट्री की. फोन में 7.6 इंच की इनर डिस्प्ले और 5.4 इंच की आउटर डिस्प्ले दी गई है. इसमें 2TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है.




