Last Updated:
Apple लॉन्च इवेंट LIVE: ऐपल ने आईफोन 18 प्रो लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि इस बार सीरी को पहले से ज्यादा स्मार्ट और तेज बनाया गया है.
ऐपल ने आईफोन 18 प्रो लॉन्च कर दिया है.
नई दिल्ली. ऐपल का सालाना लॉन्च ईवेंट शुरू हो गया है. कंपनी ने Surprise and Shine लॉन्च इवेंट में आईफोन 18 प्रो लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने आईफोन 18 प्रो के डिजाइन में खास बदलाव नहीं किया है.
यह कंपनी के नए सीईओ जॉन टर्नस का यह पहला ईवेंट है. आपको बता दें कि इस बार आईफोन का बेस मॉडल लॉन्च नहीं होगा.
इस साल आईफोन 18 का बेस वर्जन 9 सितंबर यानी आज लॉन्च नहीं होगा. आज केवल तीन प्रीमियम डिवाइस आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और संभवत: आईफोन फोल्ड ही लॉन्च होगा.
शायद पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि Apple, Apple Intelligence शब्द के बजाय सीधे AI शब्द का इस्तेमाल कर रहा है. इससे पहले के CEO टिम कुक बार-बार Apple Intelligence शब्द का इस्तेमाल करते थे. क्या यह संकेत है कि जॉन टर्नस पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर चुके हैं?
Apple नई iPhone 18 Pro सीरीज के साथ Siri का AI वर्जन ला रहा है. इसके लिए एक नया Siri ऐप भी पेश किया जाएगा, जो iCloud के जरिए आपकी बातचीत को सिंक करेगा. Siri कैमरा ऐप के अंदर भी काम करेगी, जबकि डेवलपर्स को थर्ड-पार्टी सपोर्ट दिया जाएगा, ताकि Siri दूसरे ऐप्स के साथ भी काम कर सके. Siri को Safari में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा और यूजर्स इससे टेक्स्ट या आवाज, दोनों के जरिए बातचीत कर पाएंगे. यानी Apple अब AI असिस्टेंट के मामले में ChatGPT और Gemini को सीधी टक्कर देने की तैयारी में है.
About the Author

मैं जय ठाकुर, न्यूज18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं. मेरा मुख्य काम बिजनेस की पेचीदा खबरों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. फिर चाहे वह शेयर बाजार की हलचल हो,…
और पढ़ें




