Jio Anniversary Offer : जियो का धमाकेदार 12 महीने वाला ऑफर, डाटा और हॉटस्टार के साथ मूवी टिकट पर छूट


Powered by :

Last Updated:

JIO New Offer : रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने 3,599 रुपये में 12 महीने का पैकेज उतारा है, जिसमें 912 जीबी डाटा मिलेगा. इसके अलावा मूवी और हवाई टिकट बुकिंग पर छूट के साथ क्लाउड स्टोरेज, गूगल जेमिनी, हॉट स्टार, 1,000 टीवी चैनल जैसी सुविधाएं मुफ्त दी जाएंगी.

जियो का धमाकेदार 12 महीने वाला ऑफर, डाटा और हॉटस्टार के साथ मूवी टिकट पर छूटZoom

जियो ने 3,599 रुपये में 12 महीने का एनिवर्सरी ऑफर पेश किया है.

नई दिल्ली. रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है. कंपनी ने 12 महीने का ऑफर उतारा है हाईस्पीड डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी दिया है. कंपनी ने इस ऑफर में मूवी टिकट पर छूट के साथ फ्लाइट टिकट की बुकिंग पर भी छूट का ऑफर पेश किया है. इस पैकेज में हर महीने तय डाटा लिमिट के अलावा 10 जीबी का हाईस्पीड डाटा अतिरिक्त दिया जाएगा.

देश के सबसे बड़े मोबाइल नेटवर्क जियो ने मेगा एनिवर्सरी ऑफर (Anniversary Offer) पेश किया है. इसमें पूरे सालभर के लिए जियोहॉटस्टार मोबाइल ओटीटी का सब्सक्रिप्शन दिया गया है. साथ ही हॉलीवुड का भी सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा. इसके अलावा जियोटीवी प्रो पैक भी मिलेगा, जिसमें 1000 से ज्यादा टीवी चैनल का आनंद उठाया जा सकता है. इस ऑफर का इस्तेमाल जियो टीवी के जरिये किया जा सकता है. ऑफर के तहत 12 महीने के लिए आपको हर महीने 55 रुपये का वाउचर दिया जाएगा.

120 जीबी फ्री डाटा भी मिलेगा
जियो ने अपने इस सालाना ऑफर में 120 जीबी मुफ्त डाटा की भी पेशकश की है. कंपनी आपको हर महीने 10 जीबी डाटा फ्री देगी जो 12 महीने तक दिया जाएगा. इसके अलावा जियोएआई क्लाउड के तहत 50 जीबी का स्टोरेज भी दिया जाएगा. कंपनी ने सबसे बड़ा धमाका 35,100 रुपये कीमत वाले गूगल जेमिनी का 18 महीने का फ्री ऑफर देकर किया है. इस ऑफर में आपको 5,000 जीबी का क्लाउड स्टोरेज और नैनो बनाना सहित तमाम स्पेशल फीचर भी मिलेंगे.

मूवी और फ्लाइट टिकट पर छूट
जियो ने अपने पार्टनर कंपनियों के जरिये मूवी और हवाई टिकट की बुकिंग पर भी छूट का ऑफर पेश किया है. इस पैकेज को लेने के बाद आप ईजमाईट्रिप के जरिये हवाई टिकट बुक करते हैं तो 2,200 रुपये की छूट मिलेगी. इसके अलावा ऑनलाइन स्टोर आजियो से 1,000 रुपये की शॉपिंग करने पर आपको 200 रुपये की सीधी छूट दी जाएगी. सिनेपोलिस में आप मूवी टिकट बुक करते हैं तो 2 टिकट की खरीद पर 150 रुपये की छूट दी जाएगी. इस टिकट की कीमत 550 रुपये से कम नहीं होनी चाहिए और यह ऑफर मंगलवार को लागू नहीं होगा.

क्या है पैकेज की खासियत
जियो ने इस 12 महीने के पैकेज की कीमत 3,599 रुपये रखी है, जिसमें कुल मिलाकर आपको 912.5 जीबी डाटा दिया जाएगा. इस पैक में रोजाना 2.5 जीबी का हाईस्पीड डाटा मिलेगा, जबकि हर महीने 10 जीबी डाटा अतिरिक्त दिया जाएगा. अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की लिमिट भी दी जाएगी. हाईस्पीड डाटा खत्म होने के बाद 64केबीपीएस की अनलिमिटेड डाटा स्पीड मिलेगी.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img