Artificial Intelligence: लंदन की सड़कों पर उतरी रोबोटैक्सी , Uber में बैठेंगे तो कार खुद चलाएगी


Powered by :

Last Updated:

लंदन की सड़कों पर अब Uber की ऐसी टैक्सी दौड़ रही है, जिसे AI चला रहा है। Uber और ब्रिटिश कंपनी Wayve ने 15 रोबोटैक्सियों के साथ सेवा शुरू की है. हालांकि अभी कार में सुरक्षा के लिए इंसानी ड्राइवर मौजूद रहेगा.

लंदन की सड़कों पर उतरी रोबोटैक्सी , Uber में बैठेंगे तो कार खुद चलाएगीZoom

लंदन की सड़कों पर रोबो टैक्‍सी की शुरुआत हुई.

लंदन की सड़कों पर अब Uber की सवारी करने का अनुभव बदलने वाला है. Uber और ब्रिटिश AI कंपनी Wayve ने 3 सितंबर 2026 से लंदन में पहली सार्वजनिक रोबोटैक्सी सेवा शुरू कर दी है. यह ब्रिटेन में पहली बार है जब आम लोग Uber ऐप के जरिए ऐसी स्वचालित कार में सफर कर सकते हैं. शुरुआत फिलहाल छोटी संख्या में कारों से हुई है.

लेकिन कहानी में सबसे दिलचस्प ट्विस्ट है. कार खुद चलेगी, मगर ड्राइवर अभी सीट पर बैठा रहेगा. शुरुआती चरण में हर रोबोटैक्सी में Transport for London से लाइसेंस प्राप्त प्रशिक्षित सेफ्टी ड्राइवर मौजूद होगा. उसका काम सामान्य तौर पर कार चलाना नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर नियंत्रण अपने हाथ में लेना है. पूरी तरह बिना ड्राइवर वाली टैक्सी के लिए अभी अतिरिक्त नियामकीय मंजूरी बाकी है.

क‍िन कारों से शुरुआत

शुरुआत 15 Ford Mustang Mach-E इलेक्ट्रिक कारों से हुई है. इन कारों में Wayve की AI ड्राइविंग तकनीक लगी है, जो कैमरों और आसपास लगे सेंसर की मदद से सड़क, ट्रैफिक और दूसरे वाहनों को समझती है. Wayve का दावा है कि उसका AI सिस्टम सिर्फ पहले से बनाए गए नक्शों पर निर्भर रहने के बजाय अनुभव से ड्राइविंग सीखता है और अलग-अलग सड़कों व परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल सकता है.

अलग से क‍िराया नहीं

और लंदन वालों के लिए एक और दिलचस्प बात है. इसके लिए अलग से ज्यादा किराया नहीं देना होगा. अगर आप UberX, Uber Electric या Uber Comfort बुक करते हैं तो आपको Wayve की रोबोटैक्सी मिल सकती है. हालांकि ग्राहक को रोबोटैक्सी खास तौर पर चुनने का विकल्प हर बुकिंग में नहीं मिलेगा; कार मिलने पर उसे स्वीकार करने या सामान्य Uber लेने का विकल्प दिया जाएगा. अभी सेवा लंदन में उपलब्ध है, लेकिन एयरपोर्ट इसके दायरे से बाहर हैं.

इस लॉन्च के पीछे लोगों की दिलचस्पी भी जबरदस्त है. 1.4 लाख से ज्यादा लंदनवासी पहले ही Uber की रोबोटैक्सी रुचि सूची में शामिल हो चुके हैं. Uber के लिए यह सिर्फ नई टैक्सी सेवा नहीं, बल्कि भविष्य के परिवहन मॉडल की शुरुआत है. कंपनी आगे दूसरे शहरों और बाजारों में भी स्वचालित वाहनों का नेटवर्क बढ़ाना चाहती है.

क्‍या ड्राइवर म‍िलेगा या नहीं

अब सबसे बड़ा सवाल क‍ि क्या अगली बार Uber बुलाने पर ड्राइवर मिलेगा ही नहीं? अभी ऐसा नहीं है. लेकिन लंदन की यह शुरुआत उस भविष्य की तरफ बड़ा कदम है, जहां ड्राइविंग का काम इंसान के बजाय AI संभाल सकता है. Waymo और Baidu जैसी कंपनियां भी लंदन में अपनी स्वचालित टैक्सी सेवाओं की तैयारी कर रही हैं. यानी आने वाले समय में लंदन की सड़कों पर असली मुकाबला सिर्फ Uber बनाम दूसरी कैब कंपनियों का नहीं, बल्कि इंसानी ड्राइवर बनाम AI ड्राइवर का भी हो सकता है.

About the Author

authorimg

ज्ञानेंद्र म‍िश्रDeputy News Editor

ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्‍हें मीड‍िया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …

और पढ़ें





Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img