WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं, बिजली से लेकर लोन तक, 30 तरह के बिल यहीं भर पाएंगे


Agency:एजेंसियां

Powered by :

Last Updated:

WhatsApp ने भारत में बिल पेमेंट्स फीचर लॉन्च किया. अब बिजली, पानी, गैस जैसे 30 कैटेगरी के बिल सीधे ऐप से भरे जा सकेंगे. UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से भुगतान होगा.

WhatsApp सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं, बिजली से लेकर लोन तक, 30 तरह के बिल यहीं भरें Zoom

whatsapp से अब आप 30 तरह के ब‍िल भर पाएंगे.

WhatsApp अब सिर्फ मैसेज भेजने और वीडियो कॉल करने वाला ऐप नहीं रह गया है. कंपनी ने भारत में Bill Payments फीचर लॉन्च कर दिया है. यानी अब बिजली, पानी या गैस का बिल भरने के लिए अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी. भुगतान सीधे WhatsApp के अंदर किया जा सकेगा.

सबसे खास बात यह है कि WhatsApp ने इसके लिए Bharat Connect (BBPS) नेटवर्क का सहारा लिया है. इसके जरिए यूजर्स को करीब 22,722 बिलर्स तक पहुंच मिलेगी और कुल 30 कैटेगरी में भुगतान किया जा सकेगा. इनमें बिजली, गैस, पानी, FASTag, बीमा, क्रेडिट कार्ड और लोन की किस्त जैसे भुगतान शामिल हैं.

अब सवाल है कि पैसा देंगे कैसे?

WhatsApp ने यहां भी विकल्प खुले रखे हैं. यूजर UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से बिल चुका सकेगा. यानी जिस तरह आप WhatsApp पर किसी को पैसे भेजते हैं, उसी ऐप में अब अपने कई जरूरी बिल भी निपटाए जा सकेंगे.

इसमें सिर्फ बिल भरने की सुविधा ही नहीं है. यूजर एक ही बिलर के तहत एक से ज्यादा खाते संभाल सकेगा, पुराने भुगतान देख सकेगा और आने वाले बिलों को ट्रैक भी कर सकेगा. बार-बार इस्तेमाल होने वाले बिलर्स को जल्दी भुगतान के लिए सेव करने का विकल्प भी मिलेगा.

यूपीआई से पेमेंट पहले ही आया

यह WhatsApp के भारत में एक ऐप में हर काम वाली रणनीति को और मजबूत करता है. कंपनी पहले ही WhatsApp पर UPI भुगतान और मोबाइल रिचार्ज जैसी सुविधाएं ला चुकी है. अब बिल भुगतान जोड़कर WhatsApp धीरे-धीरे मैसेजिंग से आगे बढ़कर रोजमर्रा के वित्तीय कामों का प्लेटफॉर्म बनने की कोशिश कर रहा है.

फिलहाल फीचर फेजवाइज Android और iPhone यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है और आने वाले हफ्तों में ज्यादा लोगों के लिए उपलब्ध होगा. यानी आने वाले समय में बिजली का बिल याद रखने से लेकर भुगतान करने तक का काम उसी ऐप में हो सकता है, जहां लोग सुबह उठते ही सबसे पहले अपने मैसेज देखते हैं.

About the Author

authorimg

ज्ञानेंद्र म‍िश्रDeputy News Editor

ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्‍हें मीड‍िया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …

और पढ़ें





Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img