नेपाल त्रासदी के बीच इंसानियत शर्मसार! बाढ़ में बही महिला के शव से बालियां चुराते वीडियो वायरल


290 भारतीयों का अब तक पता नहीं

बाढ़ की चपेट में कई भारतीय नागरिक भी आए हैं। भारत सरकार अपने 290 नागरिकों का पता लगाने में जुटी है, जो अभी तक लापता हैं। आपदा के कारण कई सड़कें टूट गई हैं और पुल बह गए हैं। प्रभावित इलाकों में कीचड़ और मलबा जमा होने से राहत और बचाव दलों को वहां पहुंचने में मुश्किल हो रही है।

इस बीच एक नई बनी झील भी चिंता का कारण बनी हुई है। यह झील तेजी से भर रही है और प्रशासन लगातार इस पर नजर रख रहा है। इसके चलते आगे और तबाही का खतरा बना हुआ है। बाढ़ से जूझ रहे नेपाल में जहां बचाव दल लोगों और शवों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं, वहीं महिला के शव से गहने निकालने का यह वीडियो पूरी घटना के बीच एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने रखता है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img