ChatGPT में अब फोटो से बनेंगे स्टिकर्स, 9 Sticker का पैक बनाकर WhatsApp और iMessage पर करें शेयर


OpenAI ने ChatGPT यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से अब अपनी पसंद के कस्टम स्टिकर पैक बनाए जा सकते हैं. यूजर्स अपनी फोटो, आइडिया, पालतू जानवर, दोस्तों या किसी मजेदार Inside Joke को स्टिकर में बदल सकेंगे. खास बात ये है कि तैयार स्टिकर्स को WhatsApp और iMessage पर शेयर भी किया जा सकेगा.

यह फीचर दुनियाभर में मोबाइल ChatGPT यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. इसके लिए किसी पहले से बने स्टिकर पैक पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी.

ऐसे बना सकेंगे अपना Sticker Pack

  • कस्टम स्टिकर बनाने के लिए ChatGPT के मोबाइल ऐप में साइडबार से Images ऑप्शन चुनना होगा. इसके बाद Stickers ऑप्शन पर जाकर यूजर बता सकता है कि उसे किस तरह के स्टिकर्स चाहिए.
  • उदाहरण के लिए कोई यूजर अपने पालतू जानवर की अलग-अलग प्रतिक्रियाओं वाला पैक बनवा सकता है. इसी तरह दोस्तों के लिए फनी रिएक्शन, खाने से जुड़े स्टिकर्स या Bollywood थीम वाले रिएक्शन भी बनाए जा सकते हैं.
  • खास बात यह है कि यूजर केवल टेक्स्ट से स्टिकर नहीं बनाएगा. अपनी मौजूदा फोटो को भी ChatGPT Images की मदद से कस्टम स्टिकर में बदला जा सकता है.

एक पैक में 9 स्टिकर्स और 18 स्टाइल

ChatGPT एक Sticker Pack में अधिकतम 9 स्टिकर्स तैयार कर सकता है. यूजर्स को इनके लिए 18 अलग-अलग विजुअल स्टाइल में से चुनने का विकल्प मिलता है.

इनमें Holographic, Anime और 3D जैसे स्टाइल शामिल हैं. तैयार स्टिकर्स को जरूरत के मुताबिक Remix भी किया जा सकता है. यूजर इमोजी के साथ इन्हें मिलाकर नए वेरिएशन भी तैयार कर सकते हैं.

एक और काम का फीचर Transparent Background का है. इसका मतलब है कि स्टिकर के पीछे कोई बैकग्राउंड नहीं होगा, जिससे इसे सीधे मैसेजिंग ऐप में स्टिकर की तरह इस्तेमाल करना आसान होगा.

WhatsApp और iMessage पर कर सकेंगे शेयर

स्टिकर पैक तैयार होने के बाद यूजर्स इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं या सीधे WhatsApp और iMessage पर शेयर कर सकते हैं. इससे ChatGPT सिर्फ तस्वीरें बनाने के बजाय उन्हें रोजमर्रा की चैटिंग के लिए इस्तेमाल करने का एक नया तरीका भी दे रहा है.

OpenAI के मुताबिक, यह फीचर उसके ChatGPT Images 2.0 मॉडल से powered है. कंपनी ने इसे दुनियाभर में मोबाइल ChatGPT यूजर्स के लिए बिना किसी एक्सट्रा पैसे के उपलब्ध कराया है.

यानी अब अगर किसी फोटो, मीम, दोस्त की मजेदार आदत या अपने किसी खास Joke को स्टिकर में बदलना है, तो ChatGPT से ही पूरा कस्टम Sticker Pack तैयार किया जा सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img