डोनाल्ड ट्रंप क्या अब नैटली हार्प पर हो रहे लट्टू? पत्नी मेलानिया से झगड़े ने खींचा सबका ध्यान


होमदुनियाअमेरिका

ट्रंप क्या नैटली हार्प पर हो रहे लट्टू? मेलानिया से झगड़े ने खींचा सबका ध्यान

Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का एक छोटा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ट्रंप मेलानिया से कुछ कहते दिखाई देते हैं. मेलानिया कुछ देर गंभीर चेहरे के साथ उनकी बात सुनती हैं. फिर अचानक अपनी सीट से उठकर वहां से चली जाती हैं. इस वीडियो के बाद नैटली हार्प चर्चा में आ गई हैं.

Zoom

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है. यह वाकया फ्रीडम 250 ग्रैंड प्रिक्स इवेंट के दौरान का है. वीआईपी बॉक्स में बैठे इस हाई-प्रोफाइल कपल के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. इस वीडियो के बाद नैटली हार्प फिर से चर्चा में आ गई हैं.

वायरल फुटेज में दिखता है कि राष्ट्रपति ट्रंप बड़े भावुक अंदाज में मेलानिया की तरफ झुकते हैं और उनसे कुछ कहते हैं. जवाब में मेलानिया के चेहरे पर बेहद सपाट रिएक्श देती हैं. कुछ ही सेकंड बाद मेलानिया अपनी कुर्सी से खड़ी हो जाती हैं. वहां से सीधे बाहर निकल जाती हैं.

आखिर ट्रंप ने मेलानिया से क्या कहा?

लेकिन कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि वीडियो में बातचीत की आवाज साफ नहीं है. इसलिए यह पता नहीं चल पाया कि ट्रंप ने क्या कहा और मेलानिया वहां से क्यों उठकर गईं. वीडियो में ऑडियो गायब होने की वजह से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं. लोग अपनी-अपनी तरह से इस चुप्पी को बयां कर रहे हैं.

इंटरनेट यूजर्स अब बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट और लिप-रीडर्स बनकर यह पता लगाने में जुट गए हैं कि आखिर ट्रंप ने अपनी पत्नी से ऐसा क्या कह दिया जो उन्हें तुरंत वहां से जाना पड़ा.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img