World’s Oldest Hindu Temple: दुनिया के सबसे पुराना हिंदू मंदिर कहां है


Last Updated:

World’s Oldest Hindu Temple: सनातन धर्म सबसे पुराना माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं सबसे पुराना हिन्दू मंदिर कहां और किस भगवान को समर्पित हैं? यदि नहीं तो ये लेख आपके लिए है. यहां आप दुनिया के सबसे पुराने मुंडेश्वरी देवी मंदिर के बारे में जानेंगे.

दुनिया का सबसे पुराना हिन्दू मंदिर बिहार के कैमूर जिले में है. ये मंदिर 600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. माना जाता है कि ये मंदिर 2000 साल पुराना है. सरकारी रिपोर्ट के अनुसार इसका निर्माण 108 ईस्वी में हुआ है. यहां पहुंचकर आप खुद को 21वीं सदी से बहुत पहले का महसूस कर सकते हैं.

इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये मंदिर एक दिन के लिए भी कभी बंद नहीं हुआ. सदियों से बिना किसी रुकावट यहां देवी की पूजा-अर्चना होती आ रही है. इसी वजह से इसे दुनिया के सबसे पुराने सक्रिय हिंदू मंदिरों में गिना जाता है. इस मंदिर में प्रवेश करते ही एक अलग तरह की शांति महसूस होती है. इस मंदिर के चारों तरफ दूर-दूर तक फैली हरियाली इसे प्रकृति और ईश्वरी के और करीब होने का अनुभव कराती है.

ये मंदिर आठ कोणों वाले अनोखे आकार में बना हुआ है. भारत में इस तरह की वास्तुकला वाले मंदिर बहुत कम देखने को मिलते हैं. ये मंदिर पत्थरों से बना हुआ है. इसमें एक नहीं बल्कि 4 चार प्रवेश द्वार हैं, जो चारों दिशाओं में खुलते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मंदिर में मां मुंडेश्वरी (दुर्गा का स्वरूप) और भगवान शिव दोनों की पूजा होती है. यहां चतुर्मुखी शिवलिंग भी स्थापित है, जो इसकी विशेष पहचान है. यहां एक बहुत ही अलग तरह की बलि चढ़ाने की परंपरा है. यहां लोग पशुओं को लाते हैं और पूजा के बाद इन्हें भगवान के नाम से जीवित छोड़ दिया जाता है. इसे रक्तहीन बली भी कहते हैं.

मुंडेश्वरी मंदिर को बिहार में नागर शैली की मंदिर वास्तुकला के सबसे पुराने उदाहरणों में से एक माना जाता है. इस मंदिर को 1790 में मलबे में दबा हुआ पाया गया था, लेकिन इस कंडीशन में भी यहां पूजा चलती रही. 20वीं सदी में इसे मलबे से निकालकर संरक्षित किया गया.

कैसे पहुंचे- यदि आप दिल्ली में रहते हैं तो इस मंदिर में दर्शन के लिए जाने के लिए 4-5 दिन का समय निकाले. यहां आप ट्रेन से मंदिर के सबसे पास के स्टेशन भभुआ रोड स्टेशन पर उतर सकते हैं. यहां से मंदिर की दूरी 23 किलोमीटर है. इसके अलावा आप फ्लाइट से लाल बहादूर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाराणसी आ सकते हैं और यहां से बाय रोड मंदिर पहुंच सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img