Last Updated:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक हालिया बयान ने मध्य पूर्व के समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान को हराने के बाद वे होर्मुज को अमेरिका का हिस्सा घोषित कर देंगे, जिस पर ईरान ने भी बेहद सख्त प्रतिक्रिया दी है.
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर किया जुबानी अटैक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को होर्मुज को लेकर बड़ा और बेहद चौंकाने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा कि ईरान को हराने के बाद वह जल्द ही वो होर्मुज को अमेरिका का हिस्सा घोषित कर देंगे. अगर डोनाल्ड ट्रंप इसमें कामयाब हुए तो ये ईरान के लिए बड़ा झटका होगा. इसके अलावा अमेरिका का गैस और तेल पर कब्जा हो जाएगा. इस पर ईरान का जवाब भी सामने आया है.
न्यूयॉर्क में एक रैली के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान इस समय बुरी तरह हार रहा है. युद्ध खत्म होने के बाद वह जल्द ही होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करने की घोषणा करेंगे.
ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि होर्मुज ईरान का था, ईरान का है और आगे भी ईरान का ही रहेगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस रास्ते को न तो किसी ट्वीट के जरिए कब्जे में लिया जा सकता है, न विमानवाहक पोत से और न ही किसी आदेश या चुनावी भाषण से.
गरीबाबादी ने दावा किया कि होर्मुज को खोलने या बंद करने का फैसला सिर्फ ईरान करेगा. उन्होंने कहा कि ईरान ने युद्ध शुरू होने के बाद इस रास्ते को बंद कर दिया है. आगे भी इसकी आवाजाही ईरान के कंट्रोल में रहेगी.
ईरानी अधिकारी ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका को वास्तविकता माननी चाहिए. उनके मुताबिक, अमेरिका को अब तक रणनीतिक और भारी नुकसान उठाना पड़ा है. जब तक अमेरिका अपनी हार को स्वीकार नहीं करता और अपनी ‘काल्पनिक सोच’ से बाहर नहीं आता, तब तक ईरान अपनी नाकाबंदी जारी रखेगा.
होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है. दुनिया के तेल और गैस कारोबार का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है. लेकिन ईरान के साथ बढ़ते तनाव और जहाजों पर हमलों के बाद यहां जहाजों की आवाजाही तेजी से कम हो गई है.
न्यूज एजेंसी ने केपलर के शिप-ट्रैकिंग डेटा के हवाले से बताया कि शुक्रवार को सिर्फ दो कमोडिटी जहाज होर्मुज से गुजरे. इस दौरान कच्चे तेल की कोई खेप दिखाई नहीं दी. गुरुवार को भी केवल 9 जहाज इस रास्ते से गुजरे, जबकि अगस्त में आम तौर पर हर दिन करीब 12 जहाज यहां से गुजरते हैं.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें




