ईरान की सैन्य कमान का विस्तार, मोजतबा खामेनेई ने 6 अहम पदों पर नियुक्त किए नए कमांडर


मेजर जनरल अली अब्दोल्लाही ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त

मेहर न्‍यूज के अनुसार, सुप्रीम लीडर ने मेजर जनरल अली अब्दोल्लाही को ईरानी सशस्त्र बलों का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया। साथ ही ब्रिगेडियर जनरल कियमार्स हैदरी को ईरानी सशस्त्र बलों का डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ बनाया गया।

उन्होंने मेजर जनरल अहमद वाहिदी को आईआरजीसी का मुख्य कमांडर नियुक्त किया।

मेहर न्‍यूज के अनुसार, ईरानी सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर ने मेजर जनरल मुस्तफा इजादी को आईआरजीसी का डिप्टी कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया।

सुप्रीम लीडर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ल‍िखा, ”अत्यंत दयालु और कृपालु ईश्वर के नाम पर…मेजर जनरल मुस्तफा इजादी, आपकी निष्ठा, क्षमता और बहुमूल्य अनुभव को देखते हुए और आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ की सिफारिश पर मैं आपको आईआरजीसी के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ के पद पर नियुक्त करता हूं।”



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img