मानसून में उदयपुर घूमने का बना रहे हैं प्लान? इस खास जगह से दिखेगा झीलों और महलों का ऐसा नजारा, देखते रह जाएंगे


Last Updated:

Udaipur Travel News: उदयपुर के सज्जनगढ़ से झील, महल और पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. मानसून में यहां की हरियाली और झीलों की चमक बढ़ जाती है, जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है.

Top Deals Inside

उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए शहर की खूबसूरती देखने के कई ठिकाने हैं. लेकिन शहर में एक ऐसी खास जगह भी है, जहां से एक साथ झील, पुराने महल, पहाड़ियां और उदयपुर की ऐतिहासिक विरासत का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. मानसून के मौसम में इस जगह की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. बारिश के बाद पहाड़ियों पर हरियाली नजर आती है और झीलों का पानी भी अलग ही चमक बिखेरता दिखाई देता है.

अगर आप उदयपुर के शानदार पैनोरमिक व्यू को देखना चाहते हैं तो सज्जनगढ़ यानी मानसून पैलेस आपके लिए खास जगह हो सकती है. अरावली की पहाड़ी पर स्थित यह ऐतिहासिक महल शहर से काफी ऊंचाई पर है. यहां पहुंचने के बाद नीचे पूरा उदयपुर शहर नजर आता है. दूर तक फैली झीलें, उनके आसपास बने महल और इमारतें और चारों तरफ फैली अरावली की पहाड़ियां एक साथ दिखाई देती हैं. यही वजह है कि यहां आने वाले पर्यटक काफी देर तक इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करते रहते हैं.

सज्जनगढ़ की खासियत सिर्फ इसका ऐतिहासिक महत्व ही नहीं है, बल्कि यहां से दिखाई देने वाला उदयपुर का नजारा भी लोगों को अपनी ओर खींचता है. ऊंचाई से देखने पर लेक पिछोला और शहर की दूसरी झीलों के आसपास मौजूद ऐतिहासिक इमारतें बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. खासतौर पर साफ मौसम में झील के बीच बने जगमंदिर और आसपास का इलाका भी आकर्षण का केंद्र बन जाता है. शाम के समय यहां से शहर का बदलता रंग भी देखने को मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मानसून के दौरान सज्जनगढ़ जाने का अनुभव और भी खास हो जाता है. बारिश के बाद अरावली की पहाड़ियां हरी चादर ओढ़ लेती हैं. कई बार पहाड़ियों के बीच बादल उतरते हुए दिखाई देते हैं और पूरा इलाका किसी फिल्मी लोकेशन जैसा नजर आने लगता है. मौसम साफ होने पर झीलों का पानी और शहर की इमारतें दूर तक दिखाई देती हैं, जबकि बादल छाए रहने पर महल के आसपास का वातावरण पूरी तरह बदल जाता है. यही वजह है कि मानसून में यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img