अमेरिका में हाइकिंग पर गए भारतीय छात्र की मौत, आखिरी लोकेशन भेजने के बाद हुआ था गायब, क्यों उठे सवाल?


Last Updated:

कैलिफोर्निया के सिएरा नेवादा इलाके में हाइकिंग पर गए भारतीय मूल के पीएचडी छात्र विक्रम मुबई की मौत हो गई. यूसी सांता बारबरा के छात्र विक्रम ने आखिरी बार अपने परिवार को जीपीएस लोकेशन भेजी थी, जिसके बाद वह लापता हो गए. सर्च ऑपरेशन के बाद उनका शव बिग पाइन लेक्स इलाके में मिला. फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं है और जांच जारी है.

Zoom

कैलिफोर्निया: अकेले हाइकिंग पर निकला एक भारतीय मूल का छात्र अचानक गायब हो गया. रास्ते से आखिरी बार उसने लोकेशन भेजी थी. लेकिन कई घंटों की तलाश के बाद आखिर में उसका शव मिला, जिसने परिवार और दोस्तों को तोड़ कर रख दिया. कैलिफोर्निया के पूर्वी सिएरा नेवादा इलाके में बिग पाइन लेक्स के पास यूसी सांता बारबरा के पीएचडी छात्र विक्रम मुबई (Vikram Mubayi) का शव बरामद हुआ है. विक्रम मुबई, जो केमिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट कर रहे थे, वीकेंड पर बिग पाइन लेक्स इलाके में सोलो हाइकिंग के लिए गए थे. उन्होंने 1 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे अपने परिवार को आखिरी बार संपर्क किया और ट्रेल से अपनी जीपीएस लोकेशन शेयर की. इसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हुआ. जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिवार ने उन्हें लापता घोषित कर दिया, जिसके बाद सर्च एंड रेस्क्यू टीम को लगाया गया.

सर्च के बाद मिला शव

कई घंटों की तलाश के बाद अधिकारियों ने बिग पाइन लेक्स इलाके में ही विक्रम का शव बरामद किया. जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह साफ नहीं है कि वह पानी में कैसे पहुंचे. फिलहाल किसी तरह की साजिश या अपराध के संकेत नहीं मिले हैं. मौत के सही कारण की जांच जारी है.

मौत पर क्यों उठ रहे सवाल

शव मिलने से पहले परिवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर मदद की अपील भी की थी. खुद को विक्रम का भाई बताने वाले एक यूजर ने लिखा था कि 1 और 2 अगस्त को जो भी लोग उस इलाके में थे, वे कोई भी जानकारी साझा करें. पोस्ट में बताया गया था कि विक्रम एक अनुभवी हाइकर थे और जिस रास्ते पर थे, वह ज्यादा कठिन नहीं था. उसमें लिखा था, ‘वह एक अनुभवी हाइकर हैं और हम मान रहे थे कि वह आसान हिस्से तक पहुंच चुके होंगे, इसलिए अब तक लौट आना चाहिए था. उनकी गाड़ी अब भी ट्रेलहेड पर खड़ी है.’ बाद में उसी पोस्ट में अपडेट देते हुए लिखा गया, ‘दुर्भाग्य से सर्च एंड रेस्क्यू टीम ने पुष्टि की कि मेरे भाई अब नहीं रहे.’

कौन थे विक्रम मुबई

डेली नेक्सस के मुताबिक, विक्रम का जन्म और पालन-पोषण हांगकांग में हुआ था. यूसी सांता बारबरा से पहले उन्होंने 2022 में यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय अर्बाना-शैंपेन से केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री ली थी. इलिनी 4000 नाम के एक छात्र संगठन की वेबसाइट पर लिखी उनकी बायोग्राफी के मुताबिक, उन्हें खेल पसंद था और वह बाहर समय बिताना पसंद करते थे.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img