बारिश के मौसम में स्वर्ग से कम नहीं लगतीं भारत की ये 6 जगहें, आज ही बना लें प्लान!


Last Updated:

6 Monsoon Destinations India: अगर आप मानसून के दौरान प्रकृति की सबसे खूबसूरत झलक देखना चाहते हैं, तो भारत की ये 6 जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में ज़रूर होनी चाहिए. हरियाली, झरने, बादलों से घिरे पहाड़ और ठंडी हवाएं आपकी यात्रा को यादगार बना देंगी.

6 Monsoon Destinations India: बारिश के मौसम के आते ही, भारत भर में कई पर्यटन स्थल हरियाली की चादर ओढ़ लेते हैं. पहाड़ों से गिरते झरने, बादलों को छूती घाटियां और ठंडी हवाएं यात्रा का मज़ा कई गुना बढ़ा देती हैं. ऐसे में अगर आप बारिश के मौसम में यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो भारत की ये 6 जगहें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं.

1. फूलों की घाटी (वैली ऑफ़ फ्लावर्स), उत्तराखंड : मानसून के दौरान, फूलों की घाटी रंग-बिरंगे फूलों से भर जाती है. वर्ल्ड हेरिटेज साइट के तौर पर मशहूर यह घाटी प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

2. मुन्नार, केरल : केरल का मुन्नार मानसून के मौसम में किसी जन्नत से कम नहीं लगता. चाय के बागान, धुंध से ढकी पहाड़ियां और खूबसूरत झरने यहां की पहचान हैं. प्रकृति प्रेमियों और कपल्स के लिए यह एक शानदार डेस्टिनेशन है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

3. चेरापूंजी, मेघालय : दुनिया की सबसे ज़्यादा बारिश वाली जगहों में से एक, चेरापूंजी मानसून के दौरान अपनी असली खूबसूरती दिखाती है. नोकलिकई झरने, लिविंग रूट ब्रिज और पेड़ों से ढके पहाड़ एक जादुई माहौल बनाते हैं.

4. कूर्ग, कर्नाटक : कूर्ग को अक्सर “भारत का स्कॉटलैंड” कहा जाता है. मानसून के दौरान, यहां के बागान, हरियाली और झरने बेहद आकर्षक हो जाते हैं. यह ट्रेकिंग के शौकीनों और प्रकृति के बीच सैर करने वालों के लिए एक खास जगह है.

5. लोनावला, महाराष्ट्र : मुंबई और पुणे के बीच बसा लोनावला घूमने-फिरने की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है. बारिश के दौरान झरने, हरी-भरी घाटियां और टाइगर पॉइंट जैसी जगहें और भी मनमोहक लगती हैं.

6. महाबलेश्वर, महाराष्ट्र : सह्याद्रि पर्वतमाला में बसा महाबलेश्वर एक शानदार जगह है. यहां के व्यू-पॉइंट, झरने और स्ट्रॉबेरी के खेत यात्रियों को यादगार अनुभव देते हैं. मानसून के मौसम में यहां का मौसम बहुत सुहावना होता है.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img