अमेरिका का शेर, रनवे पर ढेर! ईरान ने न शाहेद छोड़ा न फतह फिर भी F-35 फाइटर जेट क्रैश, दो टुकड़ों में बंटा


Last Updated:

US Fighter Jet Crash: अमेरिका का F-35B स्टील्थ फाइटर कैलिफोर्निया के मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन मिरामार में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया. F-35B अपनी स्टील्थ तकनीक, कम दूरी से उड़ान भरने और हेलीकॉप्टर की तरह उतरने की क्षमता के कारण दुनिया के ताकतवर जेट्स में गिना जाता है.

Zoom

अमेरिका का एफ-35 बी क्रैश हो गया.

F 35 B Crach News: अमेरिका का अत्याधुनिक F-35B लाइटनिंग II स्टील्थ लड़ाकू विमान गुरुवार को क्रैश हो गया. यह फाइटर जेट कैलिफोर्निया स्थित मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन मिरामार (MCAS Miramar) में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे रनवे के पास विमान गिर गया और दो बड़े हिस्सों में टूटकर उसमें आग लग गई. राहत की बात यह रही कि पायलट समय रहते इजेक्ट करने में सफल रहा. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है.

मरीन कॉर्प्स ने पुष्टि की कि यह विमान मरीन एयरक्राफ्ट ग्रुप-11 और थर्ड मरीन एयरक्राफ्ट विंग का हिस्सा था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान रनवे तक पहुंचने से पहले ही नीचे आ गया. हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img