₹6,000 से कम में 6,000mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन, क्या Ai+ Pulse 2 है बेस्ट बजट ऑप्शन?


Ai+ पल्स 2 को कंपनी ने अपने पिछले मॉडल पल्स 1 के अपग्रेड के रूप में पेश किया है. यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर चाहते हैं. लॉन्च ऑफर और बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ यह डिवाइस बजट मार्केट में मजबूत दावेदार बन सकता है.

कीमत और लॉन्च ऑफर- Ai+ पल्स 2 दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है- 4GB + 64GB और 6GB + 128GB. लॉन्च ऑफर के तहत 4GB मॉडल पहले 24 घंटे के लिए ₹5,999 में उपलब्ध होगा, जबकि 6GB वेरिएंट ₹7,999 में खरीदा जा सकेगा. इसके बाद कीमतें सामान्य हो जाएंगी. इस प्राइस रेंज में 120Hz डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी इसे खास बनाती है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
फोन में 6.74-इंच का HD+ V-नॉच डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. यह पिछले मॉडल के 90Hz पैनल से अपग्रेड है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव ज्यादा स्मूथ होगा. डिस्प्ले 450 निट्स ब्राइटनेस और 10-पॉइंट मल्टी-टच सपोर्ट के साथ आता है.

डिवाइस Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है, जो 12nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है. इसमें LPDDR4x RAM और eMMC स्टोरेज दी गई है. फोन Android 16 आधारित NxtQuantum OS पर चलता है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है.

कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए 50MP ड्यूल AI रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए उपयुक्त है.

फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. साथ ही, IP64 रेटिंग इसे डस्ट और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है.

Ai+ पल्स 2 11 मार्च को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ये ग्रीन, ब्लू, पिंक, पर्पल और ब्लैक कलर में आएगा. बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट और लेटेस्ट Android 16 के साथ पल्स 2 बजट यूजर्स के लिए एक वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बनकर सामने आया है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img