Last Updated:
Karela Health Benefits: आयुर्वेद में कई सब्जियों को पोषक तत्व का खजाना माना गया है, जो आपकी सेहत को बनाए रखते हैं. उन्हीं में से एक है करेला, जिसका सेवन करने से कई बीमारियों से निजात मिलता है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि करेला के सेवन से क्या होता है.
रायबरेली: करेला एक ऐसी सब्जी है, जो स्वाद में तो कड़वी होती है, लेकिन यह हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. करेला का सेवन करने से हमारे शरीर को कई तरह से फायदा मिलता है. खासकर करेले की सब्जी से ज्यादा फायदेमंद इसका जूस होता है, क्योंकि इसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में कारगर होते हैं.
रायबरेली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ की आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित (एम डी आयुर्वेद नेशनल इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद जयपुर ,राजस्थान) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि स्वाद में कड़वा करेला हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारे शरीर को फिट बनाए रखने में कारगर होते हैं. यदि इसकी सब्जी की अपेक्षा इसके जूस का सुबह खाली पेट सेवन किया जाए, तो इससे हमारे बॉडी को कई तरह से फायदा मिलता है.
इन तत्वों से होता है भरपूर
करेला में फाइबर, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम सहित एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. वह बताती हैं कि नियमित रूप से सुबह खाली पेट करेले के जूस का सेवन किया जाए, तो इससे शरीर के अंदर मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल नष्ट हो जाते हैं और हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है.
इन बीमारियों से मिलती है राहत
आकांक्षा दीक्षित के मुताबिक, करेले के जूस का सेवन करने से हमारे शरीर का बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, त्वचा पर चमक बनी रहती है. साथ ही यह वजन घटाने में भी कारगर होता है. आगे की जानकारी देते हुए वह बताती हैं कि खाली पेट नियमित रूप से करेले के जूस का सेवन करने से यह हमारे शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर नसों में जमी गंदगी को साफ करता है. इससे हार्ट अटैक के खतरे को काम करने में राहत मिलती है. इसीलिए इन बीमारियों से परेशान लोगों को करेले के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.





