Last Updated:
अमेरिका जैसे विकसित देश के टेक्सस राज्य में बसा तटीय शहर कॉर्पस क्रिस्टी इन दिनों पानी की भयंकर किल्लत से जूझ रहा है. तीन लाख से अधिक आबादी वाला यह आधुनिक शहर अब लगभग पानी खत्म होने की कगार पर पहुँच गया है. इस संकट की सबसे बड़ी वजह इलाके में तेजी से बढ़ा उद्योग है. साल 2022 में बनी प्लास्टिक केमिकल की एक अकेली फैक्ट्री ही रोज उतना पानी इस्तेमाल कर लेती है जितना पूरे शहर के निवासी मिलकर करते हैं.
अमेरिका जैसे विकसित देश के टेक्सस राज्य में बसा तटीय शहर कॉर्पस क्रिस्टी इन दिनों पानी की भयंकर किल्लत से जूझ रहा है. करीब 3 लाख से ज्यादा आबादी वाले इस तटीय शहर में पानी का संकट गहरा गया है. साल 2022 में बनी प्लास्टिक केमिकल की एक अकेली फैक्ट्री ही रोज़ उतना पानी इस्तेमाल कर लेती है जितना पूरे शहर के निवासी मिलकर करते हैं. जानकारों का कहना है कि अगर जल्द कोई स्थायी समाधान नहीं निकला तो शहर के सामने पानी खत्म होने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है.
आखिर पानी का संकट क्यों आया?
इस संकट के पीछे कई वजहें हैं तेजी से बढ़ते उद्योग. टेक्सास में तेल और गैस उद्योग के विस्तार के बाद यहां कई बड़े कारखाने लगे. साल 2022 में शुरू हुआ एक बड़ा प्लास्टिक केमिकल प्लांट लगा था. ये प्लांट अकेले हर दिन कॉर्पस क्रिस्टी के सभी लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पानी के बराबर पानी सिर्फ अपनी मशीनों को ठंडा रखने में खर्च करता है.
साल 2017 से समुद्र के पानी को मीठा बनाने वाले विशाल प्लांट की योजना पर चर्चा हो रही है. यह प्लांट रोजाना 37.8 करोड़ लीटर पानी उपलब्ध करा सकता है. यह अमेरिका के सबसे बड़े मौजूदा डिसैलिनेशन प्लांट से भी लगभग दोगुना होगा. लेकिन कानूनी अड़चनों, मंजूरियों और फंड की कमी के कारण यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाई. इसकी अनुमानित लागत 579 अरब रुपए बताई जा रही है.
वॉटर ब्लैकआउट की नौबत
अगर हालात नहीं सुधरे तो शहर में वॉटर ब्लैकआउट लागू करना पड़ सकता है. यानी दिन के सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही पानी की सप्लाई होगी. लेकिन इससे भी बड़ी समस्या उद्योगों की होगी. रिफाइनरी और फैक्ट्रियों को बंद करना पड़ सकता है. इससे हजारों नौकरियां और स्थानीय अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है.
विशेषज्ञों की चेतावनी
विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ एक शहर की कहानी नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चेतावनी है. अगर पानी का सही इस्तेमाल नहीं किया गया और जलवायु परिवर्तन पर काबू नहीं पाया गया, तो आने वाले समय में दुनिया के दूसरे शहर भी ऐसे ही संकट का सामना कर सकते हैं.
जलवायु परिवर्तन ने बढ़ाई मुश्किल
जलवायु परिवर्तन ने भी हालात बिगाड़ दिए हैं. पिछले कुछ सालों में टेक्सास ने रिकॉर्ड सूखे का सामना किया है. हालांकि 2026 में कुछ अच्छी बारिश हुई, लेकिन शहर के जलाशयों में पानी अब भी बेहद कम है.
अब क्या कर रहा है शहर?
शहर प्रशासन ने इसके लिए कई वैकल्पिक उपाय शुरू किए हैं. उम्मीद की जा रही है कि इससे कोई राहत मिल जाए.
- गहरे भूजल कुओं से रोजाना करीब 1.2 करोड़ गैलन पानी निकाला जा रहा है.
- उद्योगों में ठंडा करने के लिए साफ किए गए रीसाइकल्ड वॉटर के इस्तेमाल की योजना बनाई जा रही है.
- अगस्त 2024 से लोगों पर बगीचे में पानी देने और कार धोने जैसी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…
और पढ़ें




