Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट, आज कितना हुआ सस्ता?


सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स (MCX) से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। कारोबार के दौरान सोने में 0.61 प्रतिशत और चांदी में 0.40 प्रतिशत तक की कमजोरी देखने को मिली। बाजार जानकारों के अनुसार डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने और वैश्विक परिस्थितियों का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

MCX पर सोना और चांदी दोनों कमजोर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोने का कॉन्ट्रैक्ट 1,42,821 रुपये प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,42,392 रुपये पर खुला। सुबह 11 बजे तक यह 870 रुपये यानी 0.61 प्रतिशत टूटकर 1,41,951 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,41,742 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला और 1,42,393 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ।

चांदी की बात करें तो 4 सितंबर 2026 डिलीवरी वाला कॉन्ट्रैक्ट 2,19,375 रुपये प्रति किलो के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,18,280 रुपये प्रति किलो पर खुला। सुबह के कारोबार में यह 884 रुपये यानी 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,18,491 रुपये प्रति किलो पर था। सत्र के दौरान चांदी का न्यूनतम स्तर 2,17,325 रुपये प्रति किलो और उच्चतम स्तर 2,18,884 रुपये प्रति किलो रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिखी कमजोरी

घरेलू बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कॉमैक्स (COMEX) पर सोना 0.48 प्रतिशत कमजोर होकर 4,030 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.41 प्रतिशत गिरकर 57.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

डॉलर इंडेक्स की मजबूती बनी बड़ी वजह

कीमती धातुओं में गिरावट की प्रमुख वजह डॉलर इंडेक्स का मजबूत होना बताया जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद डॉलर इंडेक्स फिर से 101 के स्तर के ऊपर पहुंच गया है। डॉलर इंडेक्स अमेरिकी डॉलर की स्थिति को यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक जैसी छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले दर्शाता है।

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष लगातार तेज हो रहा है। एक ओर ईरान मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है, वहीं अमेरिका भी ईरान के सैन्य ठिकानों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है, ताकि हॉर्मुज पर नियंत्रण करने की उसकी क्षमता को कमजोर किया जा सके। वैश्विक तनाव और डॉलर की मजबूती का असर फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img