Last Updated:
America News: मनीला में हुई Quad विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने नई दिल्ली पहुंचते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन पर पूरी जानकारी दी. गोर ने कहा कि Quad साझेदारों के साथ हुई चर्चा से इंडो-पैसिफिक की कई महत्वपूर्ण पहलों को नई गति मिली है. बैठक में समुद्री सुरक्षा, सप्लाई चेन, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी, ऊर्जा सहयोग और ASEAN के साथ समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. विशेषज्ञ इसे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में Quad की बढ़ती भूमिका और ट्रंप प्रशासन की रणनीतिक प्राथमिकताओं का महत्वपूर्ण संकेत मान रहे हैं.
Quad मीटिंग में क्या हुआ? सर्जियो गोर ने फोन पर ट्रंप को सब बताया. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: इंडो-पैसिफिक में बढ़ते तनाव के बीच मनीला में हुई Quad Foreign Ministers’ Meeting सिर्फ एक नियमित कूटनीतिक बैठक नहीं थी. इस बैठक के खत्म होते ही एक ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर फिलीपींस से सीधे नई दिल्ली लौटे और यहां पहुंचते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर पूरी बैठक की जानकारी दी. इससे साफ संकेत मिला कि व्हाइट हाउस इंडो-पैसिफिक में क्वाड की रणनीति को लेकर बेहद गंभीर है. ऐसे समय में जब दक्षिण चीन सागर, समुद्री सुरक्षा, सप्लाई चेन और नई तकनीकों को लेकर प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है, ट्रंप को तुरंत ब्रीफ किया जाना इस बैठक की अहमियत को और बढ़ा देता है. यही वजह है कि अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर मनीला में ऐसा क्या हुआ, जिसकी जानकारी राष्ट्रपति तक तुरंत पहुंचाई गई.
Quad में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. इस बार बैठक ASEAN से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान मनीला में आयोजित हुई, जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया. बैठक में फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक, समुद्री सुरक्षा, सप्लाई चेन, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी, ऊर्जा सुरक्षा और मानवीय सहायता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के बाद सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि क्वाड साझेदारों के साथ हुई चर्चा ने कई महत्वपूर्ण पहलों को नई गति दी है. इसके तुरंत बाद उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को फोन कर पूरी जानकारी दी. इसे ट्रंप प्रशासन द्वारा क्वाड को दी जा रही प्राथमिकता के तौर पर देखा जा रहा है.
Just landed back in New Delhi after joining @SecRubio in the Philippines. Our Quad meetings brought fresh urgency to several key initiatives with our partners across the Indo Pacific. Earlier today, I briefed President Donald Trump via phone on the discussions that occurred in…




