ZEISS कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले वाला Vivo V60 हुआ बेहद सस्ता, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील अलग से


अगर आप मिड-रेंज सेगमेंट में अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो वीवो V60 5G पर चल रही फ्लिपकार्ट डील आपके लिए शानदार मौका हो सकती है. ये स्मार्टफोन भारत में ₹36,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन फिलहाल ये ₹34,990 में लिस्टेड है. इसके अलावा बैंक ऑफर मिलाकर इसकी कीमत करीब ₹33,240 तक आ जाती है.

कैसे मिलेगा सस्ता वीवो V60 5G?- फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹2,009 की छूट दी जा रही है. साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक या SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,750 तक का कैशबैक मिल सकता है. अगर आप पूरा पैसा एक साथ नहीं देना चाहते, तो नो-कॉस्ट EMI ₹1,231 प्रति माह से शुरू हो रही है.

एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹27,450 तक की वैल्यू मिल सकती है, जो डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
वीवो V60 5G में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का 4nm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है. डिवाइस में 12GB तक RAM और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का ऑप्शन है.

बैटरी और सॉफ्टवेयर
पावर के लिए फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. ये FuntouchOS 15 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड है.

ZEISS के साथ कैमरा सेटअप
कैमरा डिपार्टमेंट में ZEISS के साथ को-डेवलप ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा. फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है.

अगर आप पावरफुल बैटरी, ब्राइट डिस्प्ले और प्रीमियम कैमरा वाले फोन की तलाश में हैं, तो यह डील आपके लिए बढ़ियां साबित हो सकती है. ध्यान रहे कि खरीदारी करने से पहले सभी ऑफर और डील को ध्यान से देख लें, क्योंकि लिमिटेड टाइम के लिए ऑफऱ होने के चलते कुछ ऑफर खत्म भी हो सकते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img