Air Power Ranking 2026: चीन के पास ज्यादा विमान, फिर भी भारत आगे… WDMMA की रैंकिंग का पूरा गणित समझिए


भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत का एक और प्रमाण दिया है. World Directory of Modern Military Aircraft (WDMMA) द्वारा जारी Global Air Powers Ranking 2026 में भारतीय वायुसेना को दुनिया की छठी सबसे शक्तिशाली एयर फोर्स का दर्जा मिला है. रैंकिंग में भारत के आगे दो ही देश हैं अमेरिका और रूस. खास बात यह है कि इस रैंकिंग में भारत ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है, जबकि पाकिस्तान टॉप-10 से काफी दूर 18वें स्थान पर है.

यह रैंकिंग केवल इस बात पर आधारित नहीं है कि किसी देश के पास कितने विमान हैं. WDMMA ने एक विशेष मूल्यांकन प्रणाली TruVal Rating (TVR) के आधार पर दुनिया की एयर फोर्स का आकलन किया है. इस प्रणाली में लड़ाकू क्षमता, आधुनिक तकनीक, लॉजिस्टिक सपोर्ट, प्रशिक्षण, भविष्य में शामिल होने वाले विमान और एयर फोर्स के संतुलित बेड़े जैसे कई पहलुओं को शामिल किया जाता है.

दुनिया की सबसे ताकतवर एयर फोर्स कौन?
WDMMA की 2026 रैंकिंग के अनुसार दुनिया की सबसे शक्तिशाली एयर फोर्स अमेरिकी वायुसेना (US Air Force) है. उसका TVR 242.9 है, जो इस सूची में सबसे अधिक है.

इसके बाद दूसरे स्थान पर अमेरिकी नौसेना (US Navy) का एयर आर्म 142.4 TVR के साथ है. तीसरे स्थान पर रूसी वायुसेना 114.2 TVR के साथ मौजूद है. चौथे स्थान पर US Army Aviation (112.6) और पांचवें स्थान पर US Marines (85.3) हैं.

इनके बाद भारतीय वायुसेना 69.4 TVR के साथ छठे स्थान पर है. भारत के ठीक पीछे चीनी वायुसेना (PLAAF) 63.8 TVR के साथ सातवें स्थान पर है. इसके बाद जापान (58.1), इज़राइल (56.3) और फ्रांस (55.3) टॉप-10 में शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान इस सूची में 18वें स्थान पर है.

AI Image

आखिर TVR क्या होता है?
WDMMA के अनुसार किसी एयर फोर्स की वास्तविक ताकत केवल उसके विमानों की संख्या से तय नहीं होती. इसी वजह से संस्था ने TruVal Rating (TVR) नाम का मूल्यांकन मॉडल विकसित किया है. TVR तैयार करते समय निम्नलिखित पहलुओं को महत्व दिया जाता है:

कुल लड़ाकू क्षमता / एयर फोर्स का आधुनिकीकरण / लॉजिस्टिक सपोर्ट / आक्रमण और रक्षा क्षमता / विशेष मिशन वाले विमान (Special Mission Aircraft) / रणनीतिक बमवर्षक (Dedicated Bomber Force) / क्लोज एयर सपोर्ट (CAS) क्षमता / प्रशिक्षण विमान / भविष्य में मिलने वाले विमान (On-order Units) / घरेलू एयरोस्पेस उद्योग की क्षमता / बेड़े का संतुलन (Inventory Balance) / ऑपरेशनल अनुभव

रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल अधिक विमान होना किसी एयर फोर्स को मजबूत नहीं बनाता, बल्कि उसके बेड़े की गुणवत्ता और विविधता भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है.

भारत के पास कितने विमान हैं?
WDMMA के अनुसार वर्ष 2026 में भारतीय वायुसेना के पास 1,716 सक्रिय विमान (Current Active Inventory) हैं. इन विमानों में शामिल हैं: लड़ाकू विमान (Fighters) / हेलीकॉप्टर / परिवहन विमान / ट्रेनर / टैंकर / विशेष मिशन वाले विमान

रिपोर्ट में दिए गए चार रेडीनेस स्तर भी भारतीय वायुसेना की उपलब्धता को दर्शाते हैं.

  • 858 विमान लगभग 60% मिशन रेडीनेस पर उपलब्ध हैं.
  • 1,201 विमान लगभग 70% मिशन रेडीनेस पर उपलब्ध हैं.
  • 1,287 विमान लगभग 75% मिशन रेडीनेस पर उपलब्ध हैं.
  • 1,373 विमान लगभग 80% मिशन रेडीनेस पर उपलब्ध हैं.
भारतीय वायुसेना की संरचना क्या बताती है?
रिपोर्ट में भारतीय वायुसेना के विमान बेड़े का वर्गीकरण भी दिया गया है. इसमें लड़ाकू विमान सबसे बड़ा हिस्सा हैं. इसके अलावा हेलीकॉप्टर, परिवहन विमान, ट्रेनर, टैंकर और स्पेशल मिशन एयरक्राफ्ट भी बड़ी संख्या में शामिल हैं.

WDMMA का मानना है कि किसी एयर फोर्स की ताकत केवल फाइटर जेट से नहीं बनती, बल्कि अलग-अलग भूमिकाओं वाले विमानों का संतुलित मिश्रण उसे अधिक सक्षम बनाता है.

अमेरिका पहले स्थान पर क्यों?
WDMMA ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि अमेरिका को सबसे अधिक 242.9 TVR इसलिए मिला क्योंकि उसके पास केवल बड़ी संख्या में विमान ही नहीं हैं, बल्कि:

विभिन्न प्रकार के विमानों का संतुलित मिश्रण / मजबूत घरेलू एयरोस्पेस उद्योग / रणनीतिक बमवर्षक / समर्पित क्लोज एयर सपोर्ट विमान / बड़ी हेलीकॉप्टर फ्लीट / बड़ी संख्या में मल्टीरोल फाइटर / सैकड़ों परिवहन विमान / विशाल टैंकर बेड़ा / विशेष मिशन वाले विमान / मजबूत प्रशिक्षण व्यवस्था / भविष्य में शामिल होने वाले सैकड़ों नए विमान भी मौजूद हैं. यही कारण है कि उसका TVR दुनिया में सबसे अधिक है.

WDMMA किन देशों का अध्ययन करता है?
WDMMA के अनुसार उसकी 2026 इन्वेंट्री में 103 देशों, 129 एयर सर्विसेज (जहां लागू हो वहां सेना, नौसेना और मरीन की एयर शाखाएं भी शामिल), 48,082 विमानों का विश्लेषण किया गया है.

रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन्वेंट्री सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है. जिन विमानों को सेवा से हटाया जा चुका है या लंबे समय से सक्रिय सेवा में नहीं हैं, उन्हें वर्तमान सूची में शामिल नहीं किया जाता.

चीन से आगे निकलना क्यों अहम?
इस रैंकिंग में भारत का TVR 69.4 है, जबकि चीन 63.8 पर है. यानी WDMMA के मूल्यांकन के अनुसार भारतीय वायुसेना का समग्र संतुलन, क्षमता और संरचना चीन की वायुसेना से बेहतर आंकी गई है. इसकी वजह सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, बल्कि TruVal Rating (TVR) नाम का वह मूल्यांकन मॉडल है, जिसमें एयर फोर्स की आधुनिक तकनीक, लड़ाकू क्षमता, लॉजिस्टिक सपोर्ट, विशेष मिशन वाले विमान, प्रशिक्षण, भविष्य में शामिल होने वाले विमान और पूरे बेड़े के संतुलन जैसे कई मानकों को परखा जाता है. इसके साथ ही पाकिस्तान का 18वें स्थान पर होना भी यह दिखाता है कि वैश्विक मूल्यांकन में भारतीय वायुसेना क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत स्थिति में है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img