प्रकृति की गोद में सुकून चाहते हैं तो चकराता आइए


X

प्रकृति की गोद में सुकून चाहते हैं तो चकराता आइए

 

arw img

उत्तराखंड के देहरादून से करीब 90 किलोमीटर दूर, 7 हजार फीट की ऊंचाई पर बसा चकराता एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है. देवदार के घने जंगलों से घिरे इस क्षेत्र का इतिहास जितना सुंदर है, इसका पौराणिक महत्व भी उतना ही गहरा है. साहित्यकार मनोज इष्टवाल के अनुसार महाभारत काल में इस जगह को चक्रनगरी या एकचक्र कहा जाता था. पहाड़ों से घिरी विशेष भौगोलिक बनावट के कारण इसे एक सुरक्षित दायरा माना जाता था. लाक्षागृह की साजिश से बचने के बाद, पांडवों ने माता कुंती के साथ अपने अज्ञातवास का करीब एक महीना यहीं भेष बदलकर बिताया था. कहा जाता है कि यहां की एक गुफा में बकासुर नाम का क्रूर राक्षस रहता था, जो हर दिन भारी भोजन और एक इंसान की बलि लेता था. तब महाबली भीम ने उस राक्षस का वध करके नगरवासियों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी. अंग्रेजों ने इसके रणनीतिक महत्व और बेहतरीन मौसम को देखते हुए इसे ब्रिटिश सैन्य छावनी के रूप में विकसित किया. आज भी इसका बड़ा हिस्सा भारतीय सेना के नियंत्रण में है. अगर आप प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो चकराता की सैर जरूर करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img