लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं, जमुई का गिद्धेश्वर वन्य क्षेत्र है एडवेंचर हब, भीड़ से दूर लें प्रकृति का मजा


Last Updated:

Jamui Giddheshwar Forest Adventure: एडवेंचर की तलाश में लोग कहां नहीं जाते और क्या कुछ नहीं करते. लोग एडवेंचर के लिए हजारों-लाखों रुपए खर्च कर देते हैं, एक राज्य से दूसरे राज्य चले जाते हैं. कई बार लोग दूसरे देशों में जाकर भी एडवेंचर की तलाश करते हैं. लेकिन हमारे आसपास भी कहीं ऐसी जगह मौजूद हैं, जहां हम एडवेंचर कर सकते हैं. लेकिन वो जगह लोगों के बीच इतनी प्रचलित नहीं है. उन्हीं जगहों में से एक है जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र का गिद्धेश्वर वन्य क्षेत्र का इलाका. जहां कई ऐसी जगह हैं, जहां आप ट्रैकिंग से लेकर ऑफ रोडिंग कर सकते हैं. यहां आप अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मना सकते हैं, घूमने आ सकते हैं या प्रकृति के बीच शांति का एहसास कर सकते हैं.

गौरतलब है कि जमुई जिले में बड़ा भूभाग वन्य क्षेत्र है, जहां लोग घूमने फिरने जाते हैं. इन्हीं जगहों में से एक है गिद्धेश्वर वन्य क्षेत्र के गिद्धेश्वर मंदिर से करीब 5 किलोमीटरदूर योगेश्वर पहाड़ की तलहटी का इलाका. जहां का प्राकृतिक वातावरण काफी रमणीक है. यह जगह गिद्धेश्वर मंदिर से आगे बढ़ने के बाद ललदैया काजवे पुल के समीप से शुरू होता है.

यही से मुख्य सड़क को छोड़कर आप पथरीले रास्तों का सफर शुरू कर देते हैं. अगर आप यहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप पुल के समीप से पहाड़ी की चढ़ाई शुरू कर सकते हैं. यहां पथरीले रास्तों पर बाइकिंग का एक अलग ही मजा है. दोनों तरफ घनी झाड़ियां, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, लंबे पेड़ और चारों तरफ फैली हरियाली आप को एक अलग ही सुकून देगी.

यह रास्ता कई जंगली गांव को मुख्यालय से जोड़ता है, और यहां इन गांवों के लोगों के अलावा काफी कम लोग आते हैं, जिस कारण यहां लोगों की इतनी भीड़ नहीं देखने को मिलती. इसी रास्ते पर आगे चलते रहने के बाद आप गिद्धेश्वर के आसपास की पांच पहाड़ियों के बीच की तलहटी में पहुंच जाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बताते चलें कि गिद्धेश्वर वन्य क्षेत्र में सात से भी अधिक बड़ी-छोटी पहाड़ियां हैं, जो आपस में मिलकर एक बड़ी घाटी का निर्माण करते हैं. इस रास्ते पर लगातार चलते रहने के बाद आप इसी घाटी में पहुंच जाएंगे, जो देखने में काफी खूबसूरत है. यहां आप अपने आप को पहाड़ों से घिरा हुआ पाएंगे.

यहां स्थानीय युवक पिकनिक मनाने आते हैं. इसी पहाड़ी के बीच में कई छोटे-छोटे झरने और डैम भी मौजूद है, जिसमें सालों भर पानी रहता है. इन्हीं में से एक पंचभूर झरना आजकल लोगों के बीच काफी प्रचलित है. तो अगर आप जमुई आने की सोच रहे हैं और एडवेंचर के दीवाने हैं, तो आप यहां आकर अपने दोस्तों के साथ एडवेंचर का पूरा मजा उठा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img