अरब सागर में उतारना पड़ा अमेरिकी हेलीकॉप्टर, कराई गई एमरजेंसी लैंडिंग, एक क्रू मेंबर लापता
Last Updated:
अमेरिकी नौसेना का MH-60S सी हॉक हेलीकॉप्टर मंगलवार को अरब सागर में आपात स्थिति की वजह से पानी में उतारना पड़ गया. अमेरिकी नौसैनिक बलों की सेंट्रल कमांड (NAVCENT) ने बताया कि हेलीकॉप्टर USS जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश (CVN-77) युद्धपोत पर तैनात था. घटना 1 जुलाई को स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हुई. हेलीकॉप्टर में सवार चालक दल के एक सदस्य का अब तक पता नहीं चल पाया है और उसकी तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है. NAVCENT ने किसी भी तरह के दुश्मन की कार्रवाई से इनकार किया है. हालांकि यह घटना ऐसे समय हुई है जब हालिया अमेरिका-ईरान तनाव के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पहले से ही संवेदनशील बनी हुई




