Last Updated:
Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनकी विदेश नीति और सैन्य फैसलों ने इजरायल के अस्तित्व को बचाने में अहम भूमिका निभाई. ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने बराक ओबामा के दौर के ईरान परमाणु समझौते को खत्म नहीं किया होता, तो आज इजरायल का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता था.
बेंजामिन नेतन्याहू को अब ट्रंप एहसान गिना रहे हैं.
Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अब इजरायल से मोहभंग होता जा रहा है. कभी इजरायल पर प्यार लुटाने वाले ट्रंप अब एहसान गिना रहे हैं. ईरान जंग पर डोनाल्ड ट्रंप के तेवर बदल चुके हैं. अब डोनाल्ड ट्रंप के लिए ईरान के प्रति प्यार और इजरायल के लिए नफरत दिख रही है. तभी तो पूरी दुनिया को डोनाल्ड ट्रंप बता रहे हैं कि अगर वह नहीं होते तो इजरायल भी आज खत्म हो गया होता. जी हां, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनकी विदेश नीति के फैसले इजरायल के अस्तित्व के लिए जरूरी थे. उन्होंने तर्क दिया कि अगर अमेरिका ने दखल नहीं दिया होता तो इलाके में बढ़ते टकराव के बीच इजरायल को अपने अस्तित्व के लिए खतरा झेलना पड़ता.
डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘अगर डोनाल्ड ट्रंप नहीं होते…तो इजरायल खत्म हो गया होता.’ उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार की सैन्य और कूटनीतिक कार्रवाइयों ने मध्य पूर्व में शक्ति संतुलन को पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने अपनी बात को सीधे ईरान परमाणु समझौते से पीछे हटने के अपने फैसले से जोड़ा, जिसकी उन्होंने बार-बार बुनियादी तौर पर खराब होने के लिए आलोचना की थी.
ओबामा का जिक्र क्यों?
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘अगर मैंने बराक हुसैन ओबामा वाले समझौते को खत्म नहीं किया होता… तो आज इजरायल का अस्तित्व नहीं होता.’ वे उस परमाणु समझौते का जिक्र कर रहे थे, जिससे वे अपने पहले कार्यकाल के दौरान अमेरिका को बाहर ले आए थे.
‘बी2 बॉम्बर्स ने अपना काम किया’
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले अमेरिकी सैन्य अभियानों की ओर भी इशारा किया और कहा कि पश्चिम एशिया तनाव को और बढ़ने से रोकने में ये निर्णायक साबित हुए. उन्होंने कहा, ‘B2 बॉम्बर्स ने अपना काम किया.’ वे उन हवाई अभियानों का जिक्र कर रहे थे जिनके बारे में उनका दावा था कि उन्होंने ईरान की परमाणु क्षमताओं और सैन्य तैयारियों को काफी कमजोर कर दिया था.
अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव
ट्रंप के मुताबिक, इन सभी कदमों ने मिलकर एक जरूरी दखल का काम किया ताकि इलाके में बड़े पैमाने पर तबाही को रोका जा सके, खासकर ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में. डोनाल्ड ट्रंप की ये टिप्पणियां अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनावपूर्ण रिश्तों के बीच आई हैं. ईरान डील पर अमेरिका और इजरायल के बीच तनातनी जगजाहिर हो चुकी है. डोनाल्ड ट्रंप ने डील में ईरान की उन सभी बातों को मान लिया है, जिसका विरोध इजरायल कर रहा था.
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें




