nainital adventure activities | best things to do in nainital | नैनीताल में घूमने की जगह |


Last Updated:

Adventure Activities in Nainital: नैनीताल अब सिर्फ नैनी झील में बोटिंग और मॉल रोड की सैर तक सीमित नहीं रहा. अगर आप भी इस बार अपनी छुट्टियों को बेहद रोमांचक और यादगार बनाना चाहते हैं, तो यहां मौजूद एडवेंचर स्पोर्ट्स आपका इंतजार कर रहे हैं. भीमताल में बादलों को छूती पैराग्लाइडिंग, नौकुचियाताल में कुमाऊं की सबसे लंबी जिप लाइन, सातताल में शांत कयाकिंग और पानी के ऊपर साइकिल चलाने जैसे कई हैरतअंगेज एडवेंचर यहां शुरू हो चुके हैं. आइए जानते हैं नैनीताल और उसके आस-पास की इन 7 सबसे बेस्ट एक्टिविटीज की पूरी डिटेल और उनका टिकट प्राइस.

अगर आप नैनीताल ट्रिप में कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं, तो भीमताल की पैराग्लाइडिंग जरूर ट्राई करें. यहां आसमान में उड़ते हुए नीचे फैली झील, घने जंगल और कुमाऊं की खूबसूरत वादियों का नजारा आपको एक अलग अनुभव देगा. प्रोफेशनल पायलट की देखरेख में होने वाली यह एक्टिविटी सुरक्षित मानी जाती है. रोमांच पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए यह सबसे लोकप्रिय एडवेंचर में से एक है. कुछ मिनटों की यह उड़ान आपकी पूरी ट्रिप का सबसे यादगार अनुभव बन सकती है. इसका टिकट लगभग 2000 से 2500 रुपये प्रति व्यक्ति होगा. जिसमें आप अपना वीडियो शूट भी करवा सकते हैं.

नैनीताल के पास स्थित सातताल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत माहौल के लिए मशहूर है. यहां कयाकिंग करते हुए पर्यटक खुद पैडल चलाकर झील के बीचों बीच तक पहुंचते हैं. चारों ओर हरियाली, पक्षियों की आवाज और साफ पानी आपकी ट्रिप को और खास बना देता है. यह एक्टिविटी युवाओं के साथ-साथ फैमिली ट्रिप के लिए भी शानदार विकल्प है. अगर आप एडवेंचर और प्रकृति का आनंद एक साथ लेना चाहते हैं, तो सातताल की कयाकिंग आपकी ट्रिप को और यादगार बना देगी. मात्र 200 से 300 की टिकट में आप कयाकिंग का मजा ले सकते हैं.

नैनीताल से करीब 26 किलोमीटर दूर नौकुचियाताल की 800 मीटर लंबी जिप लाइन एडवेंचर प्रेमियों की पहली पसंद है. यह कुमाऊं की पहली सबसे लंबी जिप लाइन है, झील और पहाड़ों के ऊपर हवा में तेज रफ्तार से गुजरने का अनुभव बेहद रोमांचक होता है. ऊपर से दिखने वाले प्रकृति के खूबसूरत नजारे आपकी ट्रिप को और भी खास बना देते हैं. अगर आप अपनी छुट्टियों में एडवेंचर का डोज़ चाहते हैं, तो यह एक्टिविटी बिल्कुल भी मिस न करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नैनीताल के स्नो व्यू स्थित टावर 360 डिग्री पर पहुंचकर पूरा शहर, नैनी झील और दूर तक फैली हिमालय की चोटियों का नजारा देखा जा सकता है. यहां से पंगोट, रानीखेत और अल्मोड़ा की पहाड़ियां भी साफ नजर आती हैं. इतनी ऊंचाई से चारों ओर फैली प्राकृतिक खूबसूरती कैमरे में कैद करने का अलग ही मजा है. नेचर और एडवेंचर का यह अनोखा कॉम्बिनेशन हर पर्यटक को आकर्षित करता है. इसका टिकट 200 रुपये प्रति व्यक्ति है, साथ ही ड्रोन शूट के 500 रुपये है.

सरिताताल में वाटर जॉर्बिंग बच्चों और युवाओं दोनों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसमें पारदर्शी गेंद के अंदर बैठकर पानी की सतह पर घूमने का मौका मिलता है. यह एक्टिविटी जितनी रोमांचक है, उतनी ही सुरक्षित भी मानी जाती है. फैमिली और दोस्तों के साथ इसे इंजॉय करने का अलग ही मजा है. अगर आप अपनी नैनीताल ट्रिप में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो वाटर जॉर्बिंग जरूर करें.

नैनीताल माउंटेनियरिंग क्लब, बारापत्थर में रॉक क्लाइंबिंग और वॉल क्लाइंबिंग का शानदार अनुभव मिलता है. यहां प्रोफेशनल ट्रेनर्स की देखरेख में पर्यटकों को सुरक्षित तरीके से प्रशिक्षण दिया जाता है. ऊंची चट्टानों पर चढ़ना और अपनी क्षमता को चुनौती देना रोमांच से भर देता है. एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह एक्टिविटी नैनीताल की सबसे बेहतरीन गतिविधियों में गिनी जाती है.

भीमताल झील में वाटर साइक्लिंग का अनुभव बेहद खास माना जाता है. यह कुमाऊं का पहला ऐसा एडवेंचर स्पोर्ट्स है, जहां पर्यटक पानी के ऊपर साइकिल चलाने का रोमांच महसूस करते हैं. झील के बीचोंबीच पहुंचकर चारों तरफ फैले प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया जा सकता है. यह एक्टिविटी सुरक्षित है और परिवार, दोस्तों के साथ खूब पसंद की जाती है. इस एक्टिविटी का टिकट 500 रुपये प्रति व्यक्ति है.

नैनीताल अब केवल नैनी झील में बोटिंग और मॉल रोड की सैर तक सीमित नहीं रहा. यहां पैराग्लाइडिंग, जिप लाइन, कयाकिंग, वाटर जॉर्बिंग, रॉक क्लाइंबिंग और वाटर साइक्लिंग जैसी कई रोमांचक एक्टिविटीज पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में एडवेंचर प्रेमी भी नैनीताल पहुंचते हैं. अगर आप छुट्टियों में कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं, तो इन एक्टिविटीज को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.

हरी-भरी पहाड़ियां, शांत झीलें और रोमांच से भरपूर एक्टिविटीज नैनीताल को उत्तराखंड के सबसे खास पर्यटक स्थलों में शामिल करती हैं. यहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है. चाहे परिवार के साथ छुट्टियां हों, दोस्तों की ट्रिप हो या कपल्स का वेकेशन, नैनीताल हर किसी को यादगार अनुभव देता है. अगर इस सीजन आप कुमाऊं आने का प्लान बना रहे हैं, तो इन एडवेंचर एक्टिविटीज को जरूर ट्राई करें और अपनी यात्रा को यादगार बना दें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img