अगर आप 40,000 रुपये के बजट में एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vivo V50 आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है. अच्छी बात यह है कि Flipkart पर इस स्मार्टफोन पर फिलहाल 7,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है. दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले के साथ आने वाला यह फोन आपको सस्ते दाम पर मिल रहा है.
वीवो V50 को आमतौर पर 39,999 रुपये की कीमत पर बेचा जाता है. लेकिन फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन फिलहाल सिर्फ 32,999 रुपये में उपलब्ध है. यानी ग्राहकों को सीधे 7,000 रुपये की छूट मिल रही है.
इसके अलावा, अगर आपके पास Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 1,650 रुपये तक का अडिशनल इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस तरह फोन की प्रभावी कीमत और कम हो जाती है.
जो ग्राहक एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है. EMI की शुरुआत लगभग 2,750 रुपये प्रति माह से हो रही है. वहीं पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 23,700 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी.
Vivo V50 के फीचर्स
वीवो V50 में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. आउटडोर इस्तेमाल के दौरान इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक पहुंच सकती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है.
परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
फोटोग्राफी के लिए Vivo V50 में Zeiss के साथ ट्यून किया गया 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
क्या Vivo V50 खरीदना चाहिए?
अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ परफॉर्मेंस ऑफर करे, तो Vivo V50 एक बेहतरीन विकल्प है. फ्लिपकार्ट पर चल रही मौजूदा छूट इस फोन को और भी ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बनाती है. ऐसे में नया मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने का यह सही समय हो सकता है.




