Last Updated:
अमेरिकी अधिकारी ने पहले कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच एमओयू पर ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ के साइन किए जा चुके हैं.
डोनाल्ड ट्रंप.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को प्रतिबंधों से तत्काल राहत नहीं देने की बात कही है. ईरान के साथ चल रही पीस डील पर साइन से पहले ट्रंप का बयान आया है.
एवियन-ले-बेन्स में जी7 शिखर सम्मेलन में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान को तब तक प्रतिबंधों से राहत नहीं मिलेगी जब तक कि वह अमेरिका के साथ नई डील पर साइन नहीं हो जाते. ट्रंप ने यह भी कहा कि डील का टेक्स्ट शुक्रवार के बाद किसी समय जारी किया जाएगा.
रॉयटर्स और सीएनएन की रिपोर्टों में एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने पहले कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच एमओयू पर ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ के साइन किए जा चुके हैं.
लेबनान के मुद्दे पर भी बोल ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो देखना चाहते हैं कि क्या वो लेबनान के मामले को सुलझा सकते हैं, क्योंकि ऐसा लगता है कि यह कभी खत्म ही नहीं होगा. यह उसके काम के छोटा-सा हिस्सा है जो हम कर रहे थे. लेकिन यह मुश्किल नहीं होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि हिजबुल्लाह से हमें थोड़ी बातचीत करनी होगी.
होर्मुज के पास जहाज रखने की बात कही
होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर ट्रंप ने कहा कि यह टोल-फ्री है. हमारी इस बारे में थोड़ी बहस हुई थी. यह टोल-फ्री है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमें ज्यादा कुछ करने की जरूरत होगी. लेकिन मुझे नहीं लगता कि कुछ देशों के लिए वहाँ एक-दो जहाज रखना बुरा विचार है. क्योंकि कभी पता नहीं चलता कि क्या हो जाए. लेकिन मुझे लगता है कि यह खुला रहेगा और वहाँ जहाजों की आवाजाही बिना किसी रोक-टोक के होती रहेगी.




