‘तीसरी दुन‍िया से लाएंगे तो खुद त‍ीसरी दुन‍िया बन जाएंगे’, ट्रंप ने क‍िसे बनाया अगला न‍िशाना


होमदुनियाअमेरिका

‘तीसरी दुन‍िया से लाएंगे तो खुद त‍ीसरी दुन‍िया बन जाएंगे’, ट्रंप ने क्‍यों कहा

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर तीसरी दुनिया के देशों से लोगों को बुलाने पर विवादित टिप्पणी की. उन्‍होंने कहा-इससे अमेरिका भी तीसरी दुनिया बन जाएगा. उनके इस बयान पर बवाल मचा हुआ है.

Zoom

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप.

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप सोमवार को एक ऐसा ट्वीट क‍िया, जिस पर बवाल मच गया. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर ल‍िखा, ‘अफसोस की बात है कि अगर आप तीसरी दुनिया के देशों से लोगों को बुलाते हैं, तो आप भी जल्द ही तीसरी दुनिया का देश बन जाते हैं… और आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते. अमेरिका को फिर से महान बनाएं!’ ट्रंप के इस बयान के मायने न‍िकाले जा रहे हैं. आख‍िर उनका अगला न‍िशान कौन है.

दरअसल, ट्रंप का न‍िशाना उन लोगों पर था जो बाहर आकर अमेर‍िका में बस जाते हैं. ट्रंप लंबे समय से अवैध इमिग्रेशन के ख‍िलाफ रहे हैं. ट्रंप लगातार यह तर्क देते रहे हैं कि बड़े पैमाने पर इमिग्रेशन विशेषकर लो-स्किल्ड लोगों को बुलाना, उन्‍हें नौकर‍ियां देना अमेर‍िका के लोगों के ल‍िए मुश्क‍िलें पैदा कर रहा है. इससे अमेर‍िका में श्रम‍िकों की मजदूरी पर असर पड़ता है. उनका यह बयान अमेर‍िका फर्स्‍ट से जुड़ा हुआ है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img