भारत में ही मौजूद हैं विदेश जैसे दिखने वाले ये 5 जगहें, देखकर यकीन करना होगा मुश्किल!


Last Updated:

5 Places in India That Look Like Foreign Countries: विदेश घूमने का हर किसी का मन करता है, लेकिन बजट और समय की वजह से यह नहीं हो पाता हालांकि, भारत में भी ऐसी कई जगहें मौजूद हैं जो अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक नजारों के कारण बिल्कुल विदेशी डेस्टिनेशन जैसी दिखाई देती हैं?

Zoom

5 Places in India That Look Like Foreign Countries

5 Places in India That Look Like Foreign Countries: आजकल लगभग हर कोई विदेश घूमने का सपना देखता है, लेकिन बजट और समय की कमी के कारण यह सपना अक्सर अधूरा ही रह जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो अपनी सुंदरता और प्राकृतिक नज़ारों की वजह से बिल्कुल विदेशी जगहों जैसी लगती हैं? कभी-कभी तो इन जगहों पर जाकर यकीन ही नहीं होता कि आप सच में भारत में हैं. आइए जानते हैं भारत की ऐसी ही 5 शानदार जगहों के बारे में जानते हैं जो आपको विदेश घूमने जैसा अनुभव दे सकती हैं…

औली
उत्तराखंड में औली अपनी बर्फ से ढकी चोटियों और हरे-भरे घास के मैदानों के लिए मशहूर है. सर्दियों के मौसम में यहां का नज़ारा स्विट्जरलैंड जैसा लगता है. स्केटिंग और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

खज्जियार, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में स्थित खज्जियार को “भारत का मिनी स्विट्जरलैंड” कहा जाता है. देवदार के जंगलों, हरे-भरे घास के मैदानों और शांत झीलों से घिरा यह इलाका किसी खूबसूरत यूरोपीय गांव जैसा अहसास कराता है. यहां का मौसम साल भर सुहावना रहता है.

लद्दाख
अगर आप बर्फ से ढके पहाड़, नीली झीलें और अनोखे नज़ारे देखना चाहते हैं, तो लद्दाख ज़रूर जाएं. यहां का माहौल और संस्कृति अक्सर तिब्बत और मंगोलिया की याद दिलाते हैं. पैंगोंग झील और नुब्रा घाटी यहां के मुख्य आकर्षण हैं.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
साफ़ नीला पानी, सफेद रेत वाले समुद्र तट और रंग-बिरंगी समुद्री दुनिया अंडमान द्वीप समूह की खासियत हैं. हैवलॉक द्वीप (अब स्वराज द्वीप) अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए खास तौर पर मशहूर है.

मुन्नार, केरल
केरल का मुन्नार अपने चाय के बड़े-बड़े बागानों, धुंध से ढकी पहाड़ियों और ठंडे मौसम के लिए मशहूर है. यहां का शांत और हरा-भरा माहौल स्कॉटलैंड के खूबसूरत ग्रामीण इलाकों की याद दिलाता है. यह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन जगह है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.

About the Author

authorimg

Rajvant Prajapati

With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img