48MP ट्रिपल कैमरा और दमदार AI फीचर्स के साथ आ सकता है iPhone 18 Pro Max, बड़ी बैटरी मिलने की चर्चा


ऐपल के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही कई अहम जानकारियां सामने आने लगी हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन के बारे में कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं की है, लेकिन हालिया लीक्स और रिपोर्ट्स से संकेत मिल रहे हैं कि iPhone 18 Pro Max में परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल आईफोन 18 प्रो मैक्स को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकता है. माना जा रहा है कि यह फोन आईफोन 18 Pro के साथ पेश किया जाएगा. वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल बाद में लॉन्च हो सकता है.

कितनी हो सकती है कीमत?
कीमत की बात करें तो आईफोन 18 प्रो मैक्स का शुरुआती प्राइस भारत में करीब 1,49,900 रुपये हो सकता है. यह कीमत 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए बताई जा रही है. हालांकि वास्तविक कीमत लॉन्च के समय टैक्स, आयात शुल्क और अन्य कारकों के आधार पर बदल सकती है.

फोन में ऐपल का नया A20 Pro प्रोसेसर मिलने की चर्चा है. यह चिप TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकती है, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है. डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.9 इंच का LTPO OLED पैनल मिल सकता है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इसके अलावा Dynamic Island पहले से छोटा हो सकता है, जिससे स्क्रीन का अनुभव और बेहतर हो जाएगा.

कैमरा सेक्शन में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें वाइड, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल होंगे. मुख्य कैमरे में वेरिएबल अपर्चर तकनीक मिलने की संभावना है, जिससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन्स में बेहतर फोटो क्लिक की जा सकेंगी. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

बैटरी की बात करें तो आईफोन 18 प्रो मैक्स में 5,100mAh से 5,200mAh के बीच की बैटरी मिल सकती है. साथ ही iOS 27 के जरिए सिरी को और स्मार्ट बनाया जा सकता है, जिसमें ऑन-डिवाइस AI और बेहतर कॉन्टेक्स्ट समझने की क्षमता शामिल होगी.

फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक्स और रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं. ऐपल की ओर से ऑफिशियल पुष्टि लॉन्च के करीब ही किए जाने की उम्मीद है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img